फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaitley says central govt did not waive any businessman's loan

अरुण जेटली ने राहुल गांधी को बताया झूठा

Tue, 14 Feb 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Jaitley says central govt did not waive any businessman's loan
- फोटो : amar ujala

वित्तमंत्री अरुण जेटली का दावा है कि उनकी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का एक भी रुपया माफ नहीं किया है। राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष हमेशा से झूठे आरोप लगाते हैं। जेटली ने कहा, दरअसल वह अपनी ही पूर्ववती सरकार के कृत्यों को बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं उन्होंने यूपी में बने सपा और कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि इससे बड़ा अवसरवादी गठबंधन देश के इतिहास में बहुत कम हुआ है। देखना होगा कि इसका क्या अंजाम होता है। 
विज्ञापन


असल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी लगभग सभी चुनावी सभाओं में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं कि सरकार ने अपने चहेते उद्योगपतियों का एक लाख करोड़ से ज्यादा कर्जा माफ कर दिया। राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर भी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने अपने दोस्त उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके सारे कर्जे माफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के जवाब में अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के सभी आरोप आधारहीन हैं। वे बिना तथ्यों के ही आरोप लगाते रहते हैं। दरअसल वह अपनी पूर्ववर्ती सरकारों के ही कारनामे उजागर कर रहे हैं जिन्होंने कई उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने के लिए कई योजनाएं चलाई थीं।

वहीं यूपी में कांग्रेस सपा गठबंधन पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। जेटली ने कहा कि ये देश के इतिहास का सबसे अवसरवादी गठबंधन है ऐसे में इससे बहुत ज्यादा उम्‍मीद नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed