फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar says three challenges to food security, know all about

Jaishankar: कोविड, कॉन्फ्लिक्ट, क्लाइमेट तीन बड़ी चुनौतियां, जयशंकर बोले- वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर इनका असर

Thu, 24 Nov 2022 01:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के प्री-लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इन तीन चुनौतियों में से प्रत्येक ने खाद्य सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।भारत बाजरे का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व के बाजरा उत्पादन में लगभग 20 फीसदी भारत की हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन
Jaishankar says three challenges to food security, know all about
एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए कोविड, कॉन्फ्लिक्ट और क्लाइमेट (कोरोना, संघर्ष, जलवायु परिवर्तन) को तीन प्रमुख चुनौतियों के रूप में पेश किया है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के प्री-लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इन तीन चुनौतियों में से प्रत्येक ने खाद्य सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। जयशंकर ने कहा कि भारत बाजरे का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व के बाजरा उत्पादन में लगभग 20 फीसदी भारत की हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन

 

विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की शुरुआत खाद्य सुरक्षा से हुई है। इसका मूल विचार यह था कि कैसे अपने स्वयं के लिए भोजन सुरक्षित कर सकते हैं और दूसरों तक यह कैसे पहुंचा सकते हैं। इसीलिए हमने भारतीय बाजरा वर्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला किया है। 


केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार भारत एशिया में बाजरे का 80 प्रतिशत उत्पादन करता है। विश्व के बाजारा उत्पादन में देश की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह सदियों से मध्य भारत का प्रमुख मुख्य अनाज रहा है। मंत्रालय का कहना है कि 1965-70 तक बाजरे का भारत की कुल खाद्यान्न सामग्री में 20 प्रतिशत हिस्सा था। यह अब घटकर मात्र 6 प्रतिशत रह गया है।

बाजरे की उपज व मांग बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान भारतीय बाजरा, इसके व्यंजनों और मूल्य वर्धित उत्पादों का विश्व स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि आज शाम जापान के दूतावास में जाकर खुशी हुई। हम आइडियाथॉन, याबुसेम के साथ हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राजदूत सुजुकी की सराहना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed