{"_id":"612d610e8ebc3e7a24042cfd","slug":"jaishankar-discusses-mutual-interests-with-advisor-to-the-president-of-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत: जयशंकर ने आपसी हितों पर यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार से की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बातचीत: जयशंकर ने आपसी हितों पर यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार से की चर्चा
Tue, 31 Aug 2021 04:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 04:21 AM IST
सार
- दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्रों के अलावा अफगानिस्तान संकट पर भी चर्चा की
- यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार करेंगे भारत दौरा
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जयेद अल नहीन के सलाहकार अनवर गरगाश से आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। बताया जाता है कि दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्रों के अलावा अफगानिस्तान संकट पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
जयशंकर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में लगातार प्रगति हो रही है। विदेशी राजनयिक का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है।
विज्ञापन