फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaipur prisoners post Holi celebration pictures on Social Media which are going viral

कैदियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की होली की तस्वीरें, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 12 Mar 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 12 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Jaipur prisoners post Holi celebration pictures on Social Media which are going viral
जयपुर केंद्रीय कारागार

राजस्थान के जयपुर केंद्रीय कारागार के कैदियों की एक तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर कैदियों द्वारा जेल में मनाई गई होली की है। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इससे राजस्थान कारागार विभाग की जेल के अंदर कड़ी सुरक्षा उन दावों की पोल खोलती है जिसमें वह पुख्ता इंतजाम होने का दावा करते हैं।

विज्ञापन


एक महीने पहले शंभू लाल रैगर, जोकि राजसमंद में हेट क्राइम की वजह से बंद है, उसने जेल से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में शंभू ने जेल के अंदर मिल रही जान से मारने की धमकी के बारे में कहा था। सुरक्षा के सभी इंतजाम को धत्ता बताते हुए कम से कम चार कैदियों ने केंद्रीय जयपुर कारागार की बैरक से होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधिकारियों को यह तस्वीरें इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म पर मिली हैं। रविवार को राज्य सरकार ने इस मामले की जांच करने और अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने जयपुर केंद्रीय कारागार के साथ ही दूसरी जेलों में भी खोज अभियान संचालित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल एडीजी भूपेंद्र सिंह ने कहा- इस मामले में सोमवार को एक आधिकारिक जारी किया जाएगा लेकिन मैंने पहले ही अधिकारियों से बोल दिया है कि वह मामले की जांच करें। उन्हें जेल के अंदर खोज अभियान का संचालन करने के लिए कहा गया है। हम इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए रणनीतिक पहल बनाएंगे।


इससे पहले उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर जिला कारागार में कैदियों ने मोबाइल फोन से अपनी एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपोलड कर दी थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस सेल्फी को विजय चौधरी नाम के कैदी ने पोस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कथित रूप से मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed