फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaipur Delhi flight of Air India delayed flight to save four lives

चार जिंदगियां बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली एयर इंडिया ने उड़ान में की देरी 

Mon, 30 Nov 2020 04:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Nov 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Jaipur Delhi flight of Air India delayed flight to save four lives
एयर इंडिया - जयपुर दिल्ली फ्लाइट - फोटो : twitter

कई बार परिचालन में देरी के लिए बदनाम रही एयर इंडिया ने इस बार उड़ान में देरी कर चार जिंदगियां बचाई हैं। दरअसल, शनिवार को एयरलाइन ने जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने में जानबूझकर देरी की ताकि अंगदान कर चुकी एक मृत महिला के अंगों का वितरण दिल्ली के चार गंभीर मरीजों को किया जा सके। 48 वर्षीय महिला के किडनी, लिवर और फेफड़े दान किए गए हैं। 

विज्ञापन


एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि इन अंगों को भेजने के लिए एयर इंडिया व जयपुर एयरपोर्ट के अफसरों से बात करके विमान को 15 मिनट के लिए रुकवाया और तीनों अंग सही समय पर दिल्ली पहुंचाए गए। अधिकारी ने कहा, जयपुर के एक निजी अस्पताल में लगभग 30 मिनट में डॉक्टरों की एक टीम ने पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर फेफड़े, किडनी और लिवर निकालकर कर अधिकारियों तक पहुंचाया। फिर विमान ने रात 9.28 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन


एयरलाइंस एयर की सीईओ हरप्रीत एडी सिंह ने अपनी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हमें खुशी है कि हम इस जीवन रक्षक उड़ान का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य व्यवसाय और सामाजिक जिम्मेदारी के लक्ष्यों को पूरा करते हुए एक सुरक्षित और कुशल संचालन के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed