{"_id":"5fc425fa6825be1e684fd6cb","slug":"jaipur-delhi-flight-of-air-india-delayed-flight-to-save-four-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिंदगियां बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली एयर इंडिया ने उड़ान में की देरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार जिंदगियां बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली एयर इंडिया ने उड़ान में की देरी
Mon, 30 Nov 2020 04:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया - जयपुर दिल्ली फ्लाइट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार परिचालन में देरी के लिए बदनाम रही एयर इंडिया ने इस बार उड़ान में देरी कर चार जिंदगियां बचाई हैं। दरअसल, शनिवार को एयरलाइन ने जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने में जानबूझकर देरी की ताकि अंगदान कर चुकी एक मृत महिला के अंगों का वितरण दिल्ली के चार गंभीर मरीजों को किया जा सके। 48 वर्षीय महिला के किडनी, लिवर और फेफड़े दान किए गए हैं।
विज्ञापन
एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि इन अंगों को भेजने के लिए एयर इंडिया व जयपुर एयरपोर्ट के अफसरों से बात करके विमान को 15 मिनट के लिए रुकवाया और तीनों अंग सही समय पर दिल्ली पहुंचाए गए। अधिकारी ने कहा, जयपुर के एक निजी अस्पताल में लगभग 30 मिनट में डॉक्टरों की एक टीम ने पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर फेफड़े, किडनी और लिवर निकालकर कर अधिकारियों तक पहुंचाया। फिर विमान ने रात 9.28 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयरलाइंस एयर की सीईओ हरप्रीत एडी सिंह ने अपनी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हमें खुशी है कि हम इस जीवन रक्षक उड़ान का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य व्यवसाय और सामाजिक जिम्मेदारी के लक्ष्यों को पूरा करते हुए एक सुरक्षित और कुशल संचालन के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
विज्ञापन