फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jail Regular newsletter started for prison it will bring creation work in front of society

जेलों को आपस में जोड़ेगा 'तिनका तिनका जेल न्यूजलेटर', जेल की जिंदगी का सच्चा दस्तावेज

Wed, 28 Oct 2020 07:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Jail Regular newsletter started for prison  it will bring creation work in front of society
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

देश भर की जेलों में कैदियों के भविष्य को संवारने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है। कैदियों की प्रतिभा को देखकर उन्हें प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है ताकि वे जेल से बाहर निकलने पर दो वक्त की रोटी कमाकर सही राह पर चलकर समाज में अपना योगदान दे सकें।इस सराहनीय कार्य में जेल अधिकारियों के साथ-साथ कई संस्थाएं विशेष योगदान दे रहीं हैं।इसी कड़ी में तिनका तिनका फाउंडेशन जेलों के कैदियों की प्रतिभा को निखारने,उनके काम को दुनिया के सामने लाने और उनको सम्मानित कर कुछ करने का हौसला देने का कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन

तिनका तिनका फाउंडेशन ने देश भर की जेलों के सृजन कार्य को समाज के सामने लाने के लिए 'तिनका-तिनका जेल न्यूजलेटर' की शुरुआत की है। इस नियमित न्यूजलेटर के जरिये सभी जेलें आपस में जुड़ सकेंगी। न्यूजलेटर में कैदियों के कार्य के साथ-साथ जेल के अधिकारियों और स्टाफ का जेलों के लिए विशेष योगदान भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


तिनका तिनका फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए ' नियमित जेल न्यूजलेटर' के पहले अंक को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन सेवाएं) ललित वत्स और सुधाकर पाठक ने जारी किया। यह न्यूजलेटर जेलों को एक-दूसरे से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम है। कोरोना काल के समय में भारतीय जेलों ने बाहरी दुनिया की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं, ऐसे कामों को समाज के सामने लाने में यह न्यूजलेटर विशेष भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कैदियों के बार में जान सकेंगे 
इस न्यूजलेटर के पहले अंक में पाठक जेल के कई कलाकार कैदियों के बारे में जान सकेंगे। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जेल से कैदी अजय, भोपाल केंद्रीय जेल के कैदी संजय सिंह, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला जेल के कैदी निगम पंवार और बरेली जिला जेल के बंदी दिनेश कुमार आदि की पेंटिंग, स्केच, उनके योगदान और इन्हें मिले पुरस्कारों की जानकारी न्यूजलेटर में दी गई है। 

 बता दें कि यह न्यूजलेटर त्रिमासिक रहेगा। न्यूजलेटर में हर बार जेल के किसी एक मुद्दे को केंद्र में रखा जाएगा। 

काम को सम्मान देकर किया जा रहा प्रोत्साहित
फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष 'तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स' के माध्यम से जेलों में सृजन करने वाले कैदियों, विशेष कार्यों में योगदान देने वाले बंदियों और जेल अधिकारियों का सम्मान करता है। भारत की जेल सुधारक वर्तिका नन्दा ने तिनका तिनका अवॉर्ड्स की परिकल्पना की है। हर वर्ष देश की किसी एक जेल में, जेल अधिकारियो, कर्मचारियों और चयनित बंदियों की उपस्थिति में 'तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स समारोह' आयोजित किए जाते हैं।यह इन पुरस्कारों का छठा साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed