फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jai ram ramesh said Rahul should take over the leadership of indian national congress

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा- राहुल गांधी को संभाल लेनी चाहिए कांग्रेस की कमान

Sun, 05 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
jai ram ramesh said Rahul should take over the leadership of indian national congress
- फोटो : Getty Images

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उठने वाली सत्ता विरोध लहर का इंतजार किए बिना ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। चुनावी जंग से पहले पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिहाज से राहुल के कमान संभालने की वकालत करते हुए कहा कि अनिश्चितता का माहौल फायदेमंद नहीं होता।

विज्ञापन


रमेश ने यह भी जोड़ा कि, ‘राहुल गांधी वस्तुत: पार्टी के अध्यक्ष हैं ही, लेकिन अब उन्हें वास्तविक रूप से भी पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए।’ यह सुझाव भी दिया कि बदले भारत के अनुरूप खुद को बदलने का कांग्रेस के लिए यह सबसे उचित समय है। लगातार चुनावी हार के संदर्भ यह भी माना कि कांग्रेस की संचार रणनीति बहुत प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन


समाज के विभिन्न हिस्सों तक आक्रामक पहुंच बनाने की जरूरत पर बल दिया। मोदी सरकार के कांग्रेस-मुक्त भारत के आह्वानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनौतियां बहुत हैँ, लेकिन मायूसी के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग कांग्रेस को जीरो समझकर खारिज कर रहे हैं, वह वक्त से पहले ही मर्सिया पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के मुताबिक कांग्रेस फिलहाल जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, वह 1988 जैसी हैं जब सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली थी। रमेश ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के पास पार्टी के सांगठनिक पुनर्गठन के लिए ढेरों विचार हैं और मुझे उम्मीद है कि वह बहुत जल्द पार्टी अध्यक्ष की जगह संभाल लेंगे। 


वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में नए विचार और नेतृत्व बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 में संसदीय चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी को फिर से सत्ता में वापसी कराने में राहुल गांधी निपुण हैं। कांग्रेस महासचिव ने रविवार को कहा कि युवाओं को हमेशा कांग्रेस में जगह दी गई है। देश का जनसांख्यिकी व्यवस्था बदल चुकी है। भारत अब पहले से ज्यादा युवा देश है, इसीलिए हमें अब नए विचार और नया नेतृत्व चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का अंतिम फैसला सोनिया गांधी को ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed