फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar was seen for first time after his resignation suddenly left post of Vice President on 21 July

Jagdeep Dhankhar: इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए धनखड़; राधाकृष्णन के पास बैठे, मुस्कुराते और ताली बजाते दिखे

Fri, 12 Sep 2025 10:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र के दौरान जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था। उसके बाद से वे आज सवार्जनिक तौर पर नजर आए हैं।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar was seen for first time after his resignation suddenly left post of Vice President on 21 July
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण में जगदीप धनखड़ - फोटो : PTI

विस्तार

चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली। राधाकृष्णन ने मंगलवार को संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव जीता था। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी नजर आए। 21 जुलाई के बाद पहली बार यानी 52 दिन के बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव हुआ था। धनखड़ भी इस समारोह में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में धनखड़ सीपी राधाकृष्णन के करीब अतिथियों वाली पहली पंक्ति में बैठे थे। इस दौरान वे हंसते मुस्कुराते और ताली बजाते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar was seen for first time after his resignation suddenly left post of Vice President on 21 July
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण में जगदीप धनखड़ - फोटो : PTI

इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने उत्तराधिकारी को पत्र लिखकर बधाई दी थी। यह उनका जुलाई में पद छोड़ने के बाद पहला सार्वजनिक बयान था। धनखड़ ने लिखा था कि सीपी राधाकृष्णन का इस उच्च पद पर पहुंचना जनप्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके विशाल अनुभव के कारण उपराष्ट्रपति का पद और अधिक सम्मान और गरिमा हासिल करेगा। धनखड़ ने अपने संदेश में उम्मीद जताई थी कि राधाकृष्णन के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का कार्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा और लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने उन्हें सफल कार्यकाल और देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Jagdeep Dhankhar was seen for first time after his resignation suddenly left post of Vice President on 21 July
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण में जगदीप धनखड़ - फोटो : PTI

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी राजनीतिक दल लगातार जगदीप धनखड़ की चुप्पी और सार्वजनिक रूप से उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठा रहे थे। कांग्रेस ने कहा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने बीते 50 से ज्यादा दिनों से असामान्य चुप्पी साधी हुई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? इसके अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी धनखड़ की गैरमौजूदगी को लेकर सरकार से गंभीर सवाल पूछे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed