फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar VS Mamata Banerjee: Governor said – Bengal is becoming a gas chamber of democracy

जगदीप धनखड़ VS ममता बनर्जी: राज्यपाल बोले- लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है बंगाल, मैंने पिया है खून का घूंट 

Sun, 30 Jan 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jan 2022 03:14 PM IST
सार

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। खबर है कि टीएमसी बंगाल विधानसभा के आगामी बजट सत्र में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar VS Mamata Banerjee: Governor said – Bengal is becoming a gas chamber of democracy
ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है और संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। 

विज्ञापन


दअरसल, राज्यपाल ने यह बयान तब दिया जब वह बैरकपुर में गांधी घाट व गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अहिंसा और शांति के दूत बनें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा और प्रजातांत्रिक व्यवस्था एक दूसरे के दुश्मन हैं।
विज्ञापन


मैंने खून का घूंट पिया है
इसके बाद ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने अपमान सहा है। आपके राज्यपाल ने खून का घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। कानून व लोकतंत्र को नजरदांज कर दिया गया है। कोई मुझे अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है। धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दिनों से चल रहा टकराव 
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। राज्य की सीएम और राज्यपाल के ऐसे बयान पहले भी सामने आते रहे हैं। इस बीच खबर है कि टीएमसी बंगाल विधानसभा के आगामी बजट सत्र में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। एक फरवरी से शुरू होने जा रहे संसद के बजट सत्र में भी टीएमसी राज्यपाल को हटाने की मांग पर प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed