फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath temple Chandan Yatra 15 people injured due to firecrackers CM Patnaik expressed grief

जगन्नाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा: भगवान की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में लगी आग,तीन की मौत, 32 घायल

Thu, 30 May 2024 01:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 01:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने एलान किया है कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Jagannath temple Chandan Yatra 15 people injured due to firecrackers CM Patnaik expressed grief
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की यात्रा में आज एक हादसा हो गया। दरअसल, बुधवार रात को पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव आयोजित की गई थी। इस दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग झुलस गए। चार लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के किनारे अनुष्ठान देखने के लिए इकट्ठे हुए थे। इस दौरान, भक्तों का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था। अचानक जलते हुए पटाखों की एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि जलते हुए पटाखे वहां आए लोगों पर गिरे। इससे अफरा-तफरी मच गई। उनमें से कुछ ने खुद को बचाने के लिए जलाशय में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन

 

 

सीएम ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश
एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने एलान किया है कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

चार धामों में से एक धाम है जगन्नाथ मंदिर
जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी दुनिया से भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर 800 साल से भी ज्यादा पुराने है। मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई महाप्रभु बलभद्र की पूजा की जाती है। मंदिर में तीनों देवी-देवताओं की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं। 

रथ यात्रा सबसे खास
जगन्नाथ मंदिर में हर साल रथ यात्रा निकलती है। जो विश्व प्रसिद्ध है। यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed