फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jack Ma and Alibaba Foundation of China donated medical supplies to India and 6 other Asian Countries in fight against Coronavirus

कोरोना से जंग में भारत को चीन का साथ, जैक मा ने दान किए मास्क और अन्य मेडिकल सप्लाई

Sun, 29 Mar 2020 04:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Mar 2020 04:39 PM IST
सार

चीनी कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने इस महीने की शुरुआत में 10 एशियाई देशों को 18 लाख मास्क, दो लाख 10 हजार जांच किट, 36 हजार सुरक्षा सूट, वेंटिलेटर और थर्मामीटर दान किए थे। इन देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कम्बोडिया,  लाओस, मालदीव, म्यांमार, नेपास, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल थे। अब, जैक मा ने घोषणा की है कि सात और एशियाई देशों को जरूरी मेडिकल सप्लाई उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
Jack Ma and Alibaba Foundation of China donated medical supplies to India and 6 other Asian Countries in fight against Coronavirus
जैक मा (फाइल फोटो)

विस्तार

जैक मा फाउंडेशन और अलीबाबा फाउंडेशन ने घोषणा की है कि वह सात और देशों को जरूरी मेडिकल सप्लाई दान करेंगे। इन सात देशों मे भारत के साथ अजरबैजान, भूटान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और वियतनाम हैं। भारत के लिए मदद की पहली किस्त शनिवार की रात नई दिल्ली पहुंच गई। इसे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्राप्त किया। नेपाल और बांग्लादेश में भी मदद पहुंच चुकी है। बाकी देशों में भी जल्द ही ये वस्तुएं पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन


सहायता पैकेज के रूप में दोनों संस्थाएं 17 लाख मास्क, एक लाख 65 हजार जांच किट, सुरक्षा कपड़े, वेंटिलेटर और थर्मामीटर जैसे मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराएंगे। दोनों संस्थाओं की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'इस घोषणा के साथ, दोनों संस्थाओं ने अभी तक 23 एशियाई देशों को जरूरी मेडिकल सप्लाई दान की हैं, जिसमें 74 लाख मास्क, चार लाख 85 हजार जांच किट, एक लाख सुरक्षा सूट व अन्य मेडिकल सप्लाई शामिल हैं।'
विज्ञापन

 


भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव आरके जैन ने कहा, 'कोरोना की परिस्थिति को संभालने के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। भारत सरकार की मदद के लिए इंडियन रेड क्रॉस ने फेसमास्क, सुरक्षात्मक बॉडी सूट और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों  समेत आपूर्ति की पहली किश्त जुटाई है, जो शनिवार की रात प्राप्त की गई थी। इसे जैक मा और अलीबाबा फाउंडेशन ने दान किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed