फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ivanka trump will eat dinner at Hyderabad taj falaknuma palace which host by PM modi

122 साल पुराने 'ताज पैलेस' में डिनर करेंगी इवांका, ये होगा आज का शाही मेन्यू

Tue, 28 Nov 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
 ivanka trump will eat dinner at Hyderabad taj falaknuma palace which host by PM modi

122 साल से शाही मेहमान नवाजी के लिए पहचाना जाने वाला हैदराबाद का ताज फलकुमा पैलेस मंगलवार की रात इवांका ट्रंप की मेजबानी करता दिखेगा। 'आसमान का आईना' माने जाने वाला ताज पैलेस कभी हैदराबाद की रॉयल फैमिली 'निजाम' के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। 

विज्ञापन


इसकी खासियत है कि यह दुनिया के सबसे बड़े डाइनिंग हॉल्स में से एक है और इसकी टेबल डेकोर और ग्रीन लेदर से बनी कुर्सियां बेहद खास हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के लिए शाही अंदाज में डिनर का आयोजन पीएम मोदी की होस्टिंग में किया जा रहा है। मेन्यू में तेलंगाना की अनोखी कुकिंग स्टाइल में बनाया गया खाना, खासतौर पर इवांका के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसमें ग्रीन लेदर से बनी 101 कुर्सियों और आकर्षित करने वाली टेबल पर लजीज व्यंजन दही के कबाब, गोश्त शिकमपुरी कबाब, कुबानी के मलाई कोफ्ता, मुर्ग पिस्ता का सलन और सीताफल कुल्फी पेश की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन

ताज पैलेस हैदराबाद के रॉयल्स की पसंदीदा जगहों में से एक था

 ivanka trump will eat dinner at Hyderabad taj falaknuma palace which host by PM modi

बताया जाता है कि फलकुमा हैदराबाद के रॉयल्स का पसंदीदा जगहों में से एक होती थी और इसे आज भी ग्रांड सेलिब्रेशन के लिए सबसे पहले चुना जाता है। दरअसल, यहां कुर्सियों से लेकर दीवारों पर की गई कारीगिरी की खासियत इस जगह को दुनिया में सबसे खास बना देते है।

बताया जा रहा है कि इवांका का स्वागत रॉयल अंदाज में होगा, जिसमें ट्रेडिशनल आरती और लैम्प की रोशनियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मोर्गा और गुलाब के फूल भी फेंके जाएंगे। साथ ही वेटर्स को ट्रेडिशनल शेरवानी पहनाई जाएगी।

यहां खाने को सर्व करने के लिए हर कोर्स में बांटा गया है और हर कोर्स को सर्व करने के लिए पर्सनल वेटर की व्यवस्था की गई है। सभी 101 वेटरों को कई महीनों की लंबी ट्रेनिंग दी गई है। बता दें कि ताज फलकनुमा पैलेस की डिन्नर आयोजन के लिए नीति आयोग और पयर्टन विभाग के साथ भागीदारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed