{"_id":"5e8341d68ebc3e76cd7ebf5e","slug":"ivanka-trump-tweet-on-pm-narendra-modi-yoga-nidra-video-says-this-is-wonderful","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवांका ने की पीएम मोदी के योग निद्रा आसन की तारीफ, ट्वीट कर लिखी ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इवांका ने की पीएम मोदी के योग निद्रा आसन की तारीफ, ट्वीट कर लिखी ये बात
Tue, 31 Mar 2020 07:18 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
इवांका ट्रंप
खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर योग और व्यायाम को बढ़ावा देते हैं। हाल ही उन्होंने निद्रा योग का एक ऐसा ही वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से साझा किया। इस वीडियो को लेकर पीएम मोदी की खूब तारीफ हो रही है। तारीफ करने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर देश में जारी लॉकडाउन के बीच लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक योग आसन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे जब भी वक्त मिलता है, मैं हफ्ते में दो बार योग निद्रा करता हूं। ये दिमाग को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है। आपको इंटरनेट पर योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। मैं एक वीडियो हिंदी और अंग्रेजी में शेयर कर रहा हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के इस वीडियो की इवांका ट्रंप ने भी तारीफ की और पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। इवांका ने ट्वीट कर लिखा, 'यह अद्भुत है। शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी।'
इससे पहले, रविवार को मन की बात के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं कोई फिटनेस एक्सपर्ट नहीं हूं और न ही योग प्रशिक्षक हूं। मैं केवल अभ्यास करता हूं। हां, यह सच है कि कुछ योगासनों से मुझे बहुत लाभ हुआ है। संभव है कि इनमें से कुछ टिप्स लॉकडाउन के दौरान आपको फायदा पहुंचाएं।
पीएम ने कहा था कि योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है, मुझे यकीन यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।
बता दें कि जानलेवा कोरोना वायरस के चलते भारत में अब तक 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। वही सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है।
This is wonderful! Thank you @narendramodi!#TogetherApart https://t.co/k52G4viwDs
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) March 31, 2020