{"_id":"57fa95134f1c1b7d5228e420","slug":"itbp-to-felicitate-animals-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP जवानों का साथ देने वाले कुत्तों और घोड़ों को मिलेगा विशेष सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ITBP जवानों का साथ देने वाले कुत्तों और घोड़ों को मिलेगा विशेष सम्मान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर साजो-सामान की ढुलाई और गश्त जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जवानों का साथ देने वाले पशुओं को विशेष पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस पदक की शुरूआत भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी ने की है।
विज्ञापन
आईटीबीपी ने इस बार ‘एनिमल ट्रांसपोर्ट’ और ‘के-9’ पदक की शुरूआत की है। इस बार आईटीबीपी की 55वीं वर्षगांठ के उत्सव पर थंडरबोल्ट नाम के घोड़े और लेडिज डॉग सोफिया को सम्मानित किया जाएगा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल को देश में नक्सल-रोधी अभियानों के लिए और पैदल गश्त जैसे अन्य कठिन कार्यों के लिए पहली बार बेल्जियम मालीनोइस नस्ल के कुत्तों को शामिल करने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बल के पास परंपरागत रूप से घोड़ों, खच्चरों और टट्टुओं की एक मजबूत पशु परिवहन इकाई है जो 3,488 किलोमीटर लंबी चीन सीमा पर अत्यंत ऊंचे इलाकों पर पहरा दे रहे जवानों की मदद करती है।हाल ही में आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने इन विशेष पदकों की मंजूरी दी थी जो स्वयं सोफिया और थंडरबोल्ट के गले में ये पदक डालकर उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन