फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Itanagar: A person will not get fuel and gas cylinders without waering a mask

ईटानगर: बिना मास्क लगाए व्यक्ति को नहीं मिलेगा ईंधन और गैस सिलिंडर

Mon, 27 Apr 2020 04:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Itanagar: A person will not get fuel and gas cylinders without waering a mask
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सरकार अब और ज्यादा सख्त हो गई है। दरअसल राज्य सरकार ने यहां के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के संचालकों से कहा है कि वे उन ग्राहकों को किसी भी तरह की सेवा नहीं दें, जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखा हो।

विज्ञापन


जिला खाद्य और नागरिक आपूर्ति अधिकारी अमित बेंगिया ने सभी पेट्रोल पंप को नोटिस जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य की राजधानी में रहने वाले लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


बेंगिया ने कहा कि ईटानगर में बिना मास्क वाले किसी भी ग्राहक को ईंधन और गैस सिलिंडर नहीं बेचा जाएगा।

इस मामले पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर कहा, ईटानगर में 'मास्क नहीं तो ईंधन नहीं' का नियम लागू किया गया है। दरअसल कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने के बाद भी कई लोग इस संक्रमण से खुद को बचाने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे ही लोगों से निमय का पालन कराने के लिए सरकार की तरफ से यह आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed