फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Italy's top Navy official meets Indian Western Naval Command chief; discusses maritime cooperation

Navy: इटली के शीर्ष नौसेना अधिकारी की भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान प्रमुख से मुलाकात; समुद्री सहयोग पर चर्चा

Sat, 30 Nov 2024 04:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Nov 2024 04:44 PM IST
सार

Navy: इटली की नौसेना के वाइस एडमिरल एंटोनियो नताले ने भारतीय नौसेना की पश्चिम कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे के साथ काम करने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Italy's top Navy official meets Indian Western Naval Command chief; discusses maritime cooperation
Vice Admiral Antonio Natale, Vice Admiral Sanjay J Singh - फोटो : X/Western Naval Command

विस्तार

इटली की नौसेना के वाइस एडमिरल एंटोनियो नताले ने भारतीय नौसेना की पश्चिम कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे के साथ काम करने के तरीकों पर चर्चा की। यह बैठक शुक्रवार को हुई। नौसेना ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


नौसेना ने कहा, समुद्री क्षेत्र में सहयोग और एक-दूसरे के साथ काम करने के तरीके पर चर्चा की गई। वाइस एडमिरल नताले ने मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में स्थित गौरव स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वाइस एडमिरल का यह दौरा उस समय हो रहा है, जब इटली की नौसेना का प्रशिक्षण जहाज आईटीएस अमेरिगो वेस्पुच्ची 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुंबई में है। जबकि नताले मुंबई में 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक यात्रा पर हैं। 
विज्ञापन

 
यह जहाज जुलाई 2023 में इटली से निकला था और अपनी करीब दो साल की यात्रा में 30 से अधिक बंदरगाहों का दौरा करेगा। यह जहाज फरवरी 2025 में इटली वापस लौटेगा। जहाज का वजन 3410 टन है और इसकी लंबाई 101 मीटर है। इस जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन जोसपे लाइ हैं। मुंबई पहुंचने पर कैप्टन लाइन ने रियर एडमिरल राहुल विलास गोखले से मुलाकात की और दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण और इस यात्रा के अनुभव पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने कहा, इस यात्रा के दौरान मुंबई के इंदिरा डॉकयार्ड में इटली की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विलाज्जियो इटालिया (इटली गांव) स्थापित किया गया है। भारत और इटली प्राचीन सभ्यताएं हैं और उनके बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंध हैं। इसने आगे कहा, दोनों देशों के समान समुद्री हित हैं, जिसके कारण रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। जहाज की यात्रा और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग से दोनों देशों को लाभ होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed