फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Italy, Indonesia laud India's G20 presidency for placing Africa, Global South on global agenda

G20: भारत की जी20 अध्यक्षता की इटली और इंडोनेशिया के राजदूतों ने की तारीफ, बताई ये खास बातें

Fri, 19 Apr 2024 11:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

G20: इटली और इंडोनेशिया के राजदूतों ने अफ्रीका और ‘ग्लोबल साउथ’ को अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के केंद्र में लाने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की तारीफ की है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक पहल बताया है। 

विज्ञापन
Italy, Indonesia laud India's G20 presidency for placing Africa, Global South on global agenda
जी20 - फोटो : ANI

विस्तार

भारत द्वारा ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपने के छह महीने बाद इटली और इंडोनेशिया के राजदूतों ने अफ्रीका और ‘ग्लोबल साउथ’ को अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के केंद्र में लाने के लिए नई दिल्ली में हुए शिखर सम्मेलन में उठाये गये कदम की सराहना की। भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्जो डी लुका ने कहा कि भारत ने सफल  अध्यक्षता से साबित किया है कि जी20 की भूमिका को संरक्षित करने की आवश्यकता है क्योंकि यह खतरे में थी। उन्होंने कहा कि जी20 के बाद भारत, ग्लोबल साउथ और अफ्रीका मंच के केंद्र में रहे हैं। 

विज्ञापन


इंडोनेशिया की राजदूत ने बताई ये बातें 
इसके अलावा इंडोनेशिया की राजदूत इना एच कृष्णमूर्ति ने जी-20 समूह में समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए भारत की अध्यक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पर गहरे मतभेदों पर काबू पाने के लिए घोषणा करना दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह में भारत की की अध्यक्षता को मील के पत्थर के रूप में देखा गया। कृष्णमूर्ति ने अफ्रीकी संघ को जी20 के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने और समावेशिता को बढ़ाने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता एक ऐतिहासिक पहल रही है। 
विज्ञापन


इटली और इंडोनेशिया के राजदूतों ने ‘इंडियाज जी20 लिगेसी :शेपिंग एक न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ शीर्षक वाली पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित चर्चा में यह बातें कही। मनीष चंद द्वारा संपादित इस पुस्तक में राजनयिकों और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों के लेख शामिल हैं जो भारत की जी20 अध्यक्षता पर प्रकाश डालते हैं। इस पुस्तक को संपादित करने में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री जीएनएम पंडोर, भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, इतालवी राजदूत लुका और ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हजिंस्की दा नोब्रेगा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed