फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It will rain today in Jharkhand, Bengal, Odisha and Chhattisgarh

Weather Update Today: झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत यहां होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Mon, 15 Aug 2022 07:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Aug 2022 07:29 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है।

विज्ञापन
It will rain today in Jharkhand, Bengal, Odisha and Chhattisgarh
rain alert - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आज यानी सोमवार को झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश समेत देश के कई इलाकों में मेहरबान हो सकता है। इन राज्यों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है। झारग्राम, उत्तरी 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, बांकुरा, पुरुलिया, पूर्वी व पश्चिमी बर्द्धमान में भी अच्छी बारिश हो सकती हे। 
विज्ञापन

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान तथा झारखंड के कुछ हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हल्की वर्षा संभव
वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

 

छत्तीसगढ़ में नदियां उफान पर
छत्तीसगढ़ में बीत दो दिनों से बारिश जारी है। इस कारण महानदी, शिवनाथ और इंद्रावती नदियां उफान पर हैं। इनसे सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कोरबा जिले व दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। कुछ क्षेत्रों में आवाजाही बाधित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed