फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT to quiz bachchan's lawyer in Panama Papers's leak

पनामा केस में अमिताभ के वकील रहे जायवाला से आयकर विभाग ने साधा संपर्क

Thu, 16 Jun 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
IT to quiz bachchan's lawyer in Panama Papers's leak
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : getty images

पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आने के बाद आयकर विभाग हर स्तर से जांच में जुटा है। आयकर विभाग ने बोफोर्स केस में बच्चन बंधुओं के वकील रहे सरोश जायवाला से संपर्क किया है। उनसे आयकर विभाग ने उन शिपिंग कंपनियों के बारे में बातचीत की गई है, जिन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन को निदेशक बना रखा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये वही वकील हैं जिन्होंने वर्ष 1990 में बोफोर्स केस से दोनों भाइयों को बाहर निकाला था। इसके अलावा लंदन में रहने वाले सरोश ही वह शख्स हैं जिन्होंने अमिताभ के भाई अजिताभ और दिवंगत शिपिंग मैगनेट मेहरनूश खजोटिया के बीच पार्टनरशिप कराई। इसी साझेदारी के तहत 1990-91 के बीच कई शिपिंग कंपनियां स्‍थापित की गईं थीं।
विज्ञापन


इन्‍हीं कंपनियों में से एक नील शिपिंग कंपनी (बहामास) ने ट्रैम्‍प शिपिंग (बहामास की वही कंपनी जिसके अमिताभ बच्‍चन निदेशक थे) से 1994 में एक जहाज अधिगृहीत किया था। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने पिछले महीने सुरोश को लिखकर उनसे पनामा पेपर्स की जांच में मदद की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अख्‍ाबार इंडियन एक्‍सप्रेस को भेजे एक ई-मेल में सुरोश ने कहा, 'हां, भारत के आयकर विभाग ने मुझसे संपर्क कर मेरी मदद मांगी है। मेरा जवाब था कि मैं उनकी गुजारिश पर गौर करूंगा अगर वे मुझसे वैध रूप में लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग के जरिए संपर्क करेंगे।'  


गौरतलब है कि कई कं‍पनियों के कागजात में अमिताभ बच्‍चन को इन कंपनियों का निदेशक बताया गया है, टेलीकांन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उनके बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के रिकॉर्ड मौजूद हैं, और अजिताभ बच्‍चन के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी से जहाज भी खरीदा गया। हालांकि अमिताभ बच्‍चन ने इन कंपनियों से किसी तरह का संबंध होने से साफ इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed