फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT returns picked for detailed probe Over 20,000 after Note ban

CBDT ने जब्त की 1833 करोड़ की बेनामी संपत्ति, रडार पर 20 हजार IT रिटर्न

Mon, 06 Nov 2017 09:32 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 06 Nov 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
 IT returns picked for detailed probe Over 20,000 after Note ban
रुपये

आयकर विभाग ने नोटबंदी से पहले और बाद की आय में भारी अंतर को देखते हुए आयकर रिटर्न के 20, 572 मामलों की जांच का फैसला किया है। आयकर अधिकारियों ने कथित कर चोरी के एक लाख ‘हाई रिस्क’ मामलों की भी पहचान की है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 20,572 आयकर रिटर्न में पाया गया है कि नोटबंदी के पहले और बाद के दौर में भारी अंतर है और इसलिए विभाग ने जांच के लिए इन्हें चुना है।

 आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ऐसे 17.73 मामलों में 3.68 लाख करोड़ रुपये की हेराफेरी की आशंका है। अधिकारियों ने नोटबंदी के बाद ऐसे मामलों के 23.22 लाख बैंक खातों को जांच के दायरे में रखा है। इनमें से 16.92 लाख बैंक खातों के बारे में अब तक 11.8 लाख लोगों ने ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन

 

बेनामी संपत्ति धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई रहेगी जारी

 IT returns picked for detailed probe Over 20,000 after Note ban
वहीं बेनामी संपत्ति के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत आयकर विभाग ने 1833 करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने कहा कि अपनी ‘निरंतर कार्रवाई योजना’ के तहत आयकर विभाग बेनामी संपत्ति धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी और यह कार्रवाई रुकेगी नहीं।

उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह जांच अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसी संपत्तियों से संबंधित सभी स्थानों से और अधिक आंकड़े और जानकारियां जुटाने में लगे हैं। जितनी अधित संपत्तियों के बारे में पता चलेगा उनके बारे में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्तूबर तक अपडेटेड आधिकारिक आंकड़े दिखाते हैं कि 1833 करोड़ की संपत्तियां आयकर विभाग ने कुर्क की हैं जिसके लिए उसने 517 नोटिस जारी की और 541 कुर्की की। इनमें सबसे अधिक 136 मामले अहमदाबाद क्षेत्र से, 93 मामले भोपाल से, गोवा और कर्नाटक से 76-76 मामले, चेन्नई से 72 मामले, जयपुर से 62 मामले, मुंबई से 61 मामले और दिल्ली से 55 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed