मनी एक्सचेंज रैकेट का भंडाफोड़: 70 करोड़ के नए नोट और 100 किलो सोना बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कर चोरी के मामलों पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान उसे 73 करोड़ रुपये की नकदी, जिसमें 8 करोड़ रुपये के नए नोट हैं, और 100 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं।
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में बरामद संपत्तियों की अंतिम गणना के लिए विभाग ने अतिरिक्त कर्मचारियों, ऑडिटरों, काउंटिंग मशीनों और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मियों को बुलाया है। ये सभी बरामद संपत्ति की अंतिम गणना के साथ कर कानून के तहत उनकी जब्ती की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे।
Rs 90 crore in cash of which 70 crore are new notes and 100 kgs of gold seized in the raid by IT Dept from 8 locations in Chennai: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) December 8, 2016
ये ठिकाने पुराने नोट बदलने में शामिल एक गिरोह के हैं
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीम ने कम के कम पांच ठिकानों पर छापेमारी की। ये ठिकाने पुराने नोट बदलने में शामिल एक गिरोह के हैं। इन जगहों से आठ करोड़ रुपये के नए नोट और 65 करोड़ के पुराने नोटों के साथ 100 किलो सोना बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े तमाम दस्तावेजों, सोने की बिक्री के रिकार्ड और अन्य चीजों की क्रय बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की है। उन्होंने बताया कि गिरोह के कम से कम तीन सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने बंगलूरू में 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट के सबसे बड़े जखीरे को पकड़ा था।
IT raid at eight locations in Chennai including in Anna Nagar and T Nagar pic.twitter.com/lnrbNEIs2m
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016