{"_id":"5925690e4f1c1b9042536010","slug":"it-department-issues-summons-to-lalu-s-daughter-misa-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव की बेटी और दामाद को इनकम टैक्स विभाग का समन, होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू यादव की बेटी और दामाद को इनकम टैक्स विभाग का समन, होगी पूछताछ
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 24 May 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
misa bharti
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति को आयकर विभाग ने समन जारी किया है। ये समन करोड़ों की बेनामी संपत्ति को लेकर है, जिसमें आयकर विभाग मीसा और उनके पति शैलेश कुमार से 6 जून को पूछताछ करेगी।
मीसा भारती को समन जारी करने से पहले उनके सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजेश को 8 हजार करोड़ रुपयों के घोटालों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अब करोड़ो की बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को भी समन भेजा गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ होने की उम्मीद है।
बता दें कि मंगलवार को मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राजेश पर मीसा यादव को धन मुहैया कराने का आरोप है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले लालू यादव के दिल्ली, गुड़गांव समेत 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में यह छापेमारी की गई थी।