आयकर विभाग ने भारत होटल की एमडी ज्योत्सना सूरी और उनके सहयोगियों के यहां मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने सोमवार को भारत होटल्स की प्रबंध संचालिका ज्योत्सना सूरी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर कर चोरी के मामले में छामा मारा। उनका समूह लग्जरी होटल चेन ललित का मालिक है। आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आठ परिसरों की तलाश की जा रही है। जिसमें सूरी के करीबी माने जाने वाले जयंत नंदा भी शामिल हैं।
Income Tax Department conducts raids at locations of Bharat Hotel MD Jyotsna Suri and her associates. I-T raid also underway at location of her close associate Jayant Nanda. pic.twitter.com/boTIaRJtTI
— ANI (@ANI) January 20, 2020विज्ञापन
19 नवंबर, 2008 को इसे 'द ललित' के तौर पर रीब्रांड किया गया था। इस चेन के पास 12 लग्जरी होटल और रिसॉर्ट हैं। कंपनी ने ललित ट्रैवलर ब्रांड को भी लांच किया था। 2006 में ज्योत्सना सूरी ने भारत होटल्स के प्रबंध संचालक और संस्थापक अध्यक्ष ललित सूरी की मौत के बाद इसका कार्यभार संभाला था। वह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पूर्व अध्यक्ष भी हैं।