फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro to launch earth observation satellite Cartosat-2E and 30 nano satellites on Friday

GSLV की सफलता के बावजूद PSLV से काम चला रहा इसरो, एकसाथ 31 सेटेलाइट जाएंगे अंतरिक्ष

Tue, 20 Jun 2017 11:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Isro to launch earth observation satellite Cartosat-2E and 30 nano satellites on Friday
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन(इसरो) ने हाल ही में अपने सबसे बेहतरीन रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल परीक्षण किया है। साथ ही कई रॉकेट भी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए हैं। इसके बावजूद इसरो का भरोसा पीएसएलवी पर बना हुआ है, जिसके माध्यम से आगामी शुक्रवार को इसरो एक साथ 31 सेटेलाइट लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसरो द्वारा शुक्रवार को 31 सेटेलाइटों के साथ अंतरिक्ष में जा रहे पीएसएलवी की ये 40वीं उड़ान होगी। इस उड़ान में पीएसएलवी अपने साथ कार्टोसैट-2ई सेटेलाइट को लेकर जा रहा है, जो अर्थ ऑब्जर्वेशनल सेटेलाइट यानि पृथ्वी पर नजर रखने वाला सेटेलाइट है। इसके साथ ही 30 अन्य नैनो सेटेलाइटों को लेकर शुक्रवार को पीएसएलवी 9.29 बजे सुबह उड़ान भरेगा। इस उड़ान में कुछ विदेशी सेटेलाइट भी अंतरिक्ष जाएंगे। 
विज्ञापन


पीएसएलवी श्रीहरिकोटा लांचिंग पैड से उड़ान भरकर अंतरिक्ष में 505 किमी की उंचाई पर इन सेटेलाइटों को स्थापित करेगा। पीएसएलवी के साथ जाने वाले सेटेलाइटों में 29 विदेशी होंगे, जो ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, जर्मनी, इटली जैसे 14 देशों के हैं। एक सेटेलाइट तमिलनाडु के नूरुल इस्लाम विश्वविद्यालय के छात्रों ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसएलवी के साथ जाने वाला कार्टोसैट-2ई सेटेलाइट 712 किलो वजनी है। ये कार्सोसैट-2 सिरीज का छठां सेटेलाइट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed