फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Director V Narayanan says Gaganyaan mission is prestigious and challenging

ISRO: गगनयान मिशन के जरिये अंतरिक्ष फतह की तैयारी,  निदेशक बोले- मिशन चुनौतीपूर्ण लेकिन बढ़ा है आत्मविश्वास

Wed, 06 Sep 2023 05:20 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, तिरुवनंपुरम
अमर उजाला ब्यूरो, तिरुवनंपुरम Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 06 Sep 2023 05:20 AM IST
सार

इसरो के द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर - एलपीएससी) के निदेशक डॉ. वी नारायणन ने बताया कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन है।
 

विज्ञापन
ISRO Director V Narayanan says Gaganyaan mission is prestigious and challenging
ISRO Director V Narayanan - फोटो : ANI

विस्तार

चंद्रमा और सूर्य के बाद अब अंतरिक्ष में फतह हासिल करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान की तैयारियों में जुटा है। इसरो के द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर - एलपीएससी) के निदेशक डॉ. वी नारायणन ने बताया कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता और आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। इस मिशन में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जाया जाएगा। इन यात्रियों को तय कक्षा में 3 दिन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुरक्षित वापस लाया जाएगा। उन्हें भारतीय क्षेत्र के समुद्र में उतारा जाएगा। इस मिशन के जरिए भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगा। 
विज्ञापन


रॉकेट और मॉड्यूल

  • मिशन को एलवीएम 3 रॉकेट के जरिए भेजा जाएगा।
  • इसमें दो मॉड्यूल होंगे।
  • ऑर्बिटल मॉड्यूल में अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  • क्रू मॉड्यूल में उन्हें वापस लाया जाएगा।

रोवर प्रज्ञान को चांद पर दिखी रंगबिरंगी रेत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की थ्रीडी तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर की दूरी से ली थी। तस्वीर में विक्रम के आसपास की सतह रंगबिरंगी रेत से ढकी दिख रही है। दरअसल, यह नैवकैम से लिया गया ऐनग्लफ या मल्टीव्यू इमेज है। इसमें तीन चैनलों की दो तस्वीरों का मिश्रण है। एक तस्वीर रेड चैनल पर थी। दूसरी ब्लू और ग्रीन चैनल पर थी। दोनों को मिलाकर बनाने से यह तस्वीर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed