{"_id":"5a6141564f1c1b8c268b5296","slug":"israeli-pm-benjamin-netanyahu-crazy-for-selfie-with-amitabh-bachchan-fan-of-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ संग सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे इजरायली PM, बॉलीवुड के निकले दीवाने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमिताभ संग सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे इजरायली PM, बॉलीवुड के निकले दीवाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को मुंबई में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों से मुलाकात की। खासतौर से महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर नेतन्याहू काफी खुश दिखे। पीएम नेतन्याहू से इस मुलाकात में अमिताभ बच्चन समेत ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, विवेक ओबरॉय, प्रसून जोशी और कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
इस दौरान नेतन्याहू ने अमिताभ के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या पर बोलते हुए कहा कि वो इस मुलाकात से काफी खुश हैं। वो अमिताभ बच्चन के जलवे से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने खुद ये बताया कि अमिताभ के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या उनके मुकाबले 30 मिलियन ज्यादा है।
विज्ञापन
Will my Bollywood selfie beat @TheEllenShow Hollywood selfie at the Oscars? @SrBachchan @juniorbachchan @rajcheerfull @imbhandarkar @vivek_oberoi @ pic.twitter.com/v1r0GIhKLy
विज्ञापन विज्ञापन— Benjamin Netanyahu (@netanyahu) January 18, 2018
सिनेमा में अपने निवेश की बात करते हुए नेतन्याहू ने यहां तक कहा कि इजरायल में लोग बॉलीवुड के दीवाने हैं और वो चाहते हैं कि बॉलीवुड इजरायल का भी रुख करे। तकनीक में उन्नत इजरायली पीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि इजरायल भारत को बॉलीवुड के लिए बेहतर तकनीक के साथ-साथ क्रिएटिविटी का भी मौका देगा।