{"_id":"5f88b37a8ebc3eefa7773200","slug":"israeli-ambassador-said-india-global-influence-is-increasing-other-countries-are-copying-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा, दूसरे देश कर रहे उसकी नकल : इस्राइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा, दूसरे देश कर रहे उसकी नकल : इस्राइल
Fri, 16 Oct 2020 02:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मल्का
- फोटो : Embassy of Israel in India
भारत के दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रभाव का जिक्र करते हुए इस्राइल के राजदूत रॉन मल्का ने कहा है कि इसके चलते बहुत सारे देश उसका अनुसरण करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया समेत सभी वैश्विक मुद्दों खासतौर पर इस्राइल के प्रति भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण पर दूसरे देश करीबी से नजर रखते हैं और बहुत सारे देश इसका अनुसरण भी कर रहे हैं। मल्का ने कहा कि भारत रोजाना मजबूत हो रहा है और यही वो बात है, जो इस्राइल चाहता है।
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के राजदूत मल्का ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत बहुत ही अहम और प्रभावशाली देश बन गया है। उन्होंने कहा कि 'इस्राइल के साथ भारत के गहरे होते रिश्तों का सकारात्मक असर उसके अरब जगत समेत अन्य देशों के साथ संबंधों पर भी हुआ है।' उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इस्राइल के बीच सहयोग इन सभी देशों को यह दिखा रहा है कि कैसे इस्राइल के साथ दोस्ती दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन
मल्का से पूछा गया कि क्या इस्राइल चाहता है कि भारत उनके और फलस्तीन के बीच विवाद में कोई भूमिका निभाए? मल्का ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में अधिक सक्रिय भूमिका में आना चाहता है या नहीं, यह उसका अपना फैसला होगा। लेकिन मेरा खयाल है कि इस्राइल और भारत के बीच संबंधों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो मामलों को अलग तरीके से देखने की नीति को दुनिया ने देखा है और इसका प्रभाव महसूस किया है।
विज्ञापन
भारत कह रहा है कि हम फलस्तीन के मामले का समर्थन करेंगे, लेकिन साथ ही इस्राइल के भी मित्र और अहम रणनीतिक साझीदार बनेंगे। इसलिए अब दुनिया भी कहने लगी है कि ओके, हम भी यह कर सकते हैं। यह एक बड़ा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि भारत रोजाना ज्यादा मजबूत बन रहा है और हम भी यही चाहते हैं। भारत को अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में अहम भूमिका निभानी है। भारत क्या कर रहा है, क्या कह रहा है, उसका रुख क्या है, यह कई देशों के लिए बेहद अहम हो गया है। अब विश्व में भारत बहुत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली देश है।
मल्का की यह टिप्पणी पिछले महीने उनके देश की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के साथ औपचारिक संबंध जोड़ने के लिए किए गए समझौतों के संदर्भ में आई है। भारत ने इस पहल का स्वागत किया था और कहा है कि वह हमेशा पश्चिमी एशिया में शामिल व स्थिरता को बढ़ावा देगा। लेकिन साथ ही भारत ने यह भी कहा था कि वह फलस्तीन आंदोलन को अपना ‘परंपरागत समर्थन’ देना भी जारी रखेगा और ‘दो राज्य समाधान’ के लिए फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद रखेगा।