फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Palestine Conflict S Jaishankar in Rajya Sabha UNGA Resolution Voting Hamas Attack news and updates

इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष: UNGA में कुछ प्रस्तावों पर मतदान क्यों नहीं करता भारत? जयशंकर ने बताई वजह, जानें

Thu, 05 Dec 2024 04:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 05 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

जयशंकर ने कहा, "हम आतंकवाद की निंदा करते हैं। हम लोगों को बंधक बनाने की भी निंदा करते हैं। हम इस बात पर विश्वास करते हैं कि देशों के पास अपनी स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें आम लोगों की मौतों को विचार में रखना चाहिए।"

विज्ञापन
Israel Palestine Conflict S Jaishankar in Rajya Sabha UNGA Resolution Voting Hamas Attack news and updates
राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष को लेकर भारत की स्थिति पर पूरक प्रश्नों के जवाब दिए। जयशंकर ने साफ किया कि देशों को अपनी स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। लेकिन उन्हें आम लोगों की मौतों को लेकर विचारशील होना चाहिए और मानवीय कानूनों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, "हम आतंकवाद की निंदा करते हैं। हम लोगों को बंधक बनाने की भी निंदा करते हैं। हम इस बात पर विश्वास करते हैं कि देशों के पास अपनी स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें आम लोगों की मौतों को विचार में रखना चाहिए। उन्हें मानवतावादी कानूनों का पालन करना चाहिए और हम चाहते हैं कि वहां जल्द युद्धबंदी लागू हो और हिंसा जल्द खत्म हो।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 अक्तूबर को एक प्रस्ताव पेश हुआ था, जिसके तहत आम लोगों की सुरक्षा और वैध-मानवतावादी जिम्मेदारियों को निभाए जाने का आह्वान किया गया था। इस प्रस्ताव पर वोटिंग से तब भारत ने खुद को बाहर कर लिया था। इस पर जब जयशंकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यूएनजीए में कई प्रस्ताव आते हैं और इनमें से कुछ में भारत वोटिंग में हिस्सा नहीं लेता या इनके पक्ष में वोट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि किसी भी प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत के बाहर होने की वजह यह हो सकती है कि या तो वह प्रस्ताव संतुलित नहीं होता या बहुत विभाजनकारी होता है या ऐसे प्रस्तावों पर वोटिंग से भारत के लिए मिसाल तय हो सकती है और या इस प्रस्ताव पर वोटिंग से आगे भारत के लिए बड़े मायने हो सकते हैं।


उन्होंने बताया कि एक केस में तो प्रस्ताव की ड्राफ्टिंग ठीक से नहीं की गई थी। इस पर भारत की तरफ से चिंता भी जताई गई थी। हालांकि, जब हमारी चिंताओं को शामिल नहीं किया गया तो हमने प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed