फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Hamas War Indian musician Girish Vishwa returned from Israel shares painful story of war

Israel-Hamas War: 10 साथियों के साथ इस्राइल से वापस लौटे भारतीय संगीतकार विश्व, सुनाई युद्ध की दर्दनाक कहानी

Wed, 11 Oct 2023 02:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:51 AM IST
सार

संगीतकार गिरीश विश्व ने बताया कि भारत से 10 लोगों की एक टीम वहां गई थी। सुबह का वक्त था, हम गहरी नींद में थे। तभी अचानक हमें एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनाई दी। हम हड़बड़ा के जैसे खड़े हुए, वैसे ही होटल के सायरन भी बजने लगे। इसके अलावा, विश्व ने क्या-क्या बताया पढ़िए उनकी जुबानी…

विज्ञापन
Israel Hamas War Indian musician Girish Vishwa returned from Israel shares painful story of war
मशहूर संगीतकार गिरीश विश्व। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान इस्राइल में फंसे भारतीय संगीतकार गिरिश विश्व भारत लौट आए हैं। मंगलवार को सकुशल लौटने पर उन्होंने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान इस्राइल में क्या मंजर था। लोगों का क्या हाल था। इसके अलावा, विश्व ने क्या-क्या बताया पढ़िए उनकी जुबानी…
विज्ञापन


सोते समय ही हुआ अचानक हमला 
संगीतकार गिरीश विश्व ने बताया कि भारत से 10 लोगों की एक टीम वहां गई थी। सुबह का वक्त था, हम गहरी नींद में थे। तभी अचानक हमें एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनाई दी। हम हड़बड़ा के जैसे खड़े हुए, वैसे ही होटल के सायरन भी बजने लगे। हमने समय देखा तो करीब साढ़े छह बज रहे थे। सायरन बजते ही होटल में शोर शुरू हो गया। हमने कमरे का दरवाजा खोला तो लोग कॉरिडोर में भाग रहे थे। हमें पहले तो कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ लेकिन होटल के हालात देख हमें समझ आ गया था कि यह एक आतंकी हमला है। 
विज्ञापन


सब कुछ बहुत भयावह था
उन्होंने कहा कि हम भी घबरा गए थे। होटल के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने हमें बेसमेंट में जाने का कह दिया। हम भी इसके बाद भीड़ के पीछे-पीछे बेसमेंट में पहुंच गए। बेसमेंट में बंकर बनाए गए थे। हमले इतने खतरनाक थे कि बंकर के अंदर भी मिसाइलों और विस्फोटों की आवाज सुनाई दे रही थी। थोड़ी देर बाद हम बंकर से निकलकर लॉबी में पहुंचे। यहां से हम हमास के रॉकेट देख सकते थे। सब कुछ बहुत भयावह था। यह दिल दहलाने वाली घटना थी। हालांकि, आयोजकों के कारण हम इस्राइल से निकल सके और सकुशल भारत लौट आए। मैं आयोजकों का दिल से धन्यवाद करता हूं। जब हम हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे तब रास्ते में इस्राइल की बर्बादी का मंजर हमारी आंखों के सामने थे। मिसाइलों और रॉकेट हमलों के कारण इस्राइल की सड़कों पर सिर्फ जले हुए वाहन, गड्ढेदार सड़कें और पुलिस दिखाई दे रही थी। एक दिन पहले तक जो गलियां, चाक-चौराहे आबाद थे, अब वह तबाह हो चुके थे। आयोजकों के कारण हम 10 लोग अपने देश भारत लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना पर भरोसा
इस्राइल में युद्ध के बीच भारतीय मूल के कई इस्राइली फंस गए हैं। भारतीय मूल की ऐसी ही एक महिला इलाना नागौकर ने बताया कि कल यहां मिसाइल गिरी थी। कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। हर बिल्डिंग में बिजली गुल है। हम खतरे में हैं। लेकिन हमें हमारी सेना पर भरोसा है। यह हमारा घर है। हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। हम शांति से रहना चाहते हैं। वहीं, एक दूसरी भारतीय प्रवासी महिला रिक्की ने कहा कि इस्राइल का समर्थन करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। पीएम मोदी समाज के लिए बहुत सारी चीजें कर रहे हैं। वे बहुत मजबूत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed