{"_id":"5bfbcab5bdec22416829192e","slug":"islamic-religion-preacher-and-his-17-supporters-killed-in-terror-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों के हमले में इस्लामिक धर्म उपदेशक और उसके 17 समर्थकों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकवादियों के हमले में इस्लामिक धर्म उपदेशक और उसके 17 समर्थकों की मौत
भाषा, नैरोबी
Updated Mon, 26 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
सोमालिया के गलकायो शहर में आतंकवादियों द्वारा किए गए एक हमले में एक इस्लामिक धर्म उपदेशक और उनके कम से कम 17 अनुयायियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गलकायो के एक पुलिस अधिकारी अहमद अवाले ने बताया कि सोमवार को तड़के दो आत्मघाती हमलावरों ने उपदेशक के घर ,जोकि एक सूफी दरगाह भी है, के सामने खुद को उड़ा लिया। इसके बाद चार बंदूकधारियों ने इमारत में घुसकर गोली चलानी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल भी हुए।
अवाले ने बताया कि सोमाली सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कर्रवाई की और इमारत में भारी गोलीबारी हुई। पुलिस की ओर से हुई गोलीबारी में तीन हमलावर मारे गए और एक को जीवित पकड़ लिया गया। सोमालिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
धर्म उपदेशक शेख अब्दीवेली अली इल्मी के सोमालिया में सैकड़ों समर्थक हैं और उन्हें विवादित धार्मिक नेता माना जाता है क्योंकि कई वीडियो में उन्हें अपनी धार्मिक कविताओं को संगीत के साथ गाते देखा गया है जो कि चरमपंथियों के अनुसार इस्लाम के खिलाफ है। वहीं शेख इल्मी यह कहते हुए अपना बचाव करते थे कि संगीत इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ नहीं है।