फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISI spying us by app: Govt

कहीं इन ऐप को डाउनलोड कर ISI के शिकार न हो जाएं आप

Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
सार

  • पाक का भारत के खिलाफ नया हथकंडा
  • गेम और म्यूजिक ऐप के जरिए वायरस भेज रही पाक की खुफिया एजेंसी

विज्ञापन
ISI spying us by app: Govt
mobile

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ हमेशा नए-नए हथकंडे अपनाती रहती है। अब वह मोबाइल गेम और म्यूजिक के जरिए हमारी सुरक्षा एजेंसियों की जासूसी कर रही है।  खुद भारत सरकार ने मंगलवार को संसद में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, आईएसआई जिन ऐप का इस्तेमाल कर रही है, वे हैं टॉप गन (गेम ऐप), एमपीजंकी (म्यूजिक ऐप), वीडीजंकी (वीडियो ऐप) और टॉकिंग फ्रॉग (मनोरंजन ऐप) हैं।लोकसभा में एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री हरीभाई पारथीभाई चौधरी ने कहा कि पाक की खुफिया एजेंसी पूर्व सैनिकों को नौकरी और पैसे का लालच देकर उन्हें सुरक्षाबलों की जासूसी करने के लिए अपने जाल में फंसा रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया, ‘ऐसी रिपोर्टें हैं कि पाक की खुफिया एजेंसी गेम और म्यूजिक ऐप के जरिए वायरस भेजकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जासूसी या निगरानी कर रही है।’ उन्होंने बताया कि 2013 से 2016 के बीच आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में सात पूर्व सैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को किया अलर्ट

ISI spying us by app: Govt
Spy app

मंत्री के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा बलों को पाक आईएसआई की इस नई हरकत से अवगत करा दिया गया है। उन्हें स्मार्टफोन में ऐसे किसी संदिग्ध ऐप से बचने की सलाह भी दी गई है।

इसके अलावा सरकार ने कंप्यूटर सुरक्षा नीति और गाइडलाइन के बारे में अपने सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशानिर्देश जारी किया है ताकि ऐसे किसी साइबर हमले की पहचान, उससे बचाव और उसे विफल करने के लिए उचित कदम उठाया जा सके। इसके तहत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

सीसीटीवी और बॉयोमीट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के उपाय भी करने को कहा गया है। इसके अलावा साइबर हमलों और साइबर आतंकवाद से निपटने के लिए आपातकालीन कदम उठाने को तैयार रहने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed