{"_id":"5d2fe9228ebc3e6c914aae8d","slug":"ishrat-jahan-got-orders-to-leave-rent-house-for-joining-hanuman-chalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर इशरत जहां को मिला घर खाली करने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर इशरत जहां को मिला घर खाली करने का निर्देश
Thu, 18 Jul 2019 09:48 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
इशरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर तीन तलाक की याचिकाकर्ता इशरत जहां को जान से मारने की धमकी और घर खाली करने का निर्देश मिला है। इशरत मंगलवार को हावड़ा में डबसन रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पाठ में शामिल हुई थीं, जिसके बाद इशरत के मकान मालिक मनाजीर हुसैन ने उनसे मकान खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
West Bengal: BJP leader Ishrat Jahan was asked to vacate her house by her landlord in Howrah allegedly for attending a Hindu religious ceremony; says,“A huge crowd of people gathered outside my house&asked me why I went to attend Hanuman Chalisa event wearing hijab. (17.07.2019) pic.twitter.com/5LcOnPLkwk
— ANI (@ANI) July 18, 2019
विज्ञापन
घर खाली करने के अलावा इशरत को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। इस घटना के बाद से इशरत जहां ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा के गुहार लगाई है। बुधवार दोपहर इशरक के घर के बाहर काफी सारे लोग इकट्ठा हो गए और घर छोड़ कर जाने के लिए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
पड़ोस के लोगों ने इशरत जहां के बुरखा (हिजाब) पहन कर हनुमान चालीसा के पाठ मे शामिल होने पर आपत्ति जताई है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जोड़ाबागान मोड़ पर मंगलवार को हावड़ा में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पुलिस द्वारा बाधा डालने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।