फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IS team in Kerala is getting ready Through religious conversion

धर्म परिवर्तन के जरिये केरल में तैयार हो रही आईएस की टीम

Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
IS team in Kerala is getting ready Through religious conversion
सांकेतिक चित्र - फोटो : www.empoweringwomennow.com
केरल से अचानक गायब हुए जिन 23 मुस्लिमों के आतंकी संगठन आईएस से जड़ने की खबर आई, उनमें से ज्यादातर धर्मांतरित हैं। इनमें से कोई हिंदू से मुसलमान बना तो कोई ईसाई से मुसलमान। आईएस में शामिल हुई निमिषा से फातिमा बनी युवती पहले हिंदू से ईसाई बनी और बाद में पति और देवर के साथ मुसलमान बनने के बाद आतंकी संगठन आईएस से जुड़ गई। 
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम की रहने वाली निमिषा उर्फ फातिमा की मां बिंदू अट्टुकल ने इसी हफ्ते गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह से मिल कर अपनी डेंटिस्ट पुत्री के हिंदू से ईसाई और फिर मुसलमान बनने की पूरी दास्तां सुनाई। 
विज्ञापन


अब पूरे मामले में कासरगोड स्थित एक डेंटल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, एक एमबीबीएस डॉक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके अलावा इस मामले में विवादास्पद मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक की भी भूमिका खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदु ने अपनी पुत्री के डेंटिस्ट से आईएस बनने के सफर की जो दास्तां सुनाई है, उसमें धर्मांतरण के जरिये आईएस का ढांचा खड़ा करने और इसके लिए लव जेहाद का रास्ता अपनाए जाने का जिक्र है। 

अफगानिस्तान जाते समय गर्भवती थी निमिषा, इसी हफ्ते दिया बच्चे को जन्म

IS team in Kerala is getting ready Through religious conversion
सांकेतिक चित्र - फोटो : www.ghanascoop.com
बिंदु ने अपनी पुत्री के डेंटिस्ट से आईएस बनने के सफर की जो दास्तां सुनाई है, उसमें धर्मांतरण के जरिये आईएस का ढांचा खड़ा करने और इसके लिए लव जेहाद का रास्ता अपनाए जाने का जिक्र है। मसलन निमिषा उर्फ फातिमा डेंटिस्ट की पढ़ाई के दौरान एक मुस्लिम एमबीबीएस डॉक्टर के संपर्क में आई। उसके बाद उससे गर्भवती हो गई। बाद में धर्मांतरण से इंकार के बाद उसका गर्भपात कराया गया। इसके बाद उसने एक ईसाई युवक बेक्सेन से शादी की और ईसाई बनने के बाद उसके परिवार ने इसलाम धर्म स्वीकार कर लिया। 

फिलहाल बेक्सेन अपने भाई और पत्नी के साथ अफगानिस्तान में आईएस से जुड़ गया है। वह गर्भवती रहते वहां गई और इसी हफ्ते मां बनी। इसका खुलासा तब हुआ जब उसने व्हाट्स एप के जरिए अपने नवजात शिशु की तस्वीर अपनी सौतेली मां को भेजा।

बिंदु के मुताबिक आतंकी संगठन आईएस में भर्ती करने के अभियान में एक एमबीबीएस डॉक्टर शामिल है जो फिलहाल संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी भी कर रहा है। इसके अलावा कासरगोड स्थित एक डेंटल कॉलेज के पूर्व उप प्राचार्य पर भी आईएस के लिए काम करने का आरोप है। आरोप है कि यह उपप्राचार्य पहले तो इंडोसल्फान से पीड़ित बच्चों को सामाजिक कार्य से जोड़ता था, फिर वहां कुरान की शिक्षा के साथ जाकिर नाइक के भाषण सुनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed