फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is Congress MP Manish Tewari joining BJP, His office says speculations baseless

Manish Tewari: क्या भाजपा में शामिल हो रहे मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद के कार्यालय ने दिया ये जवाब

Sun, 18 Feb 2024 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

Manish Tewari: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के कार्यालय ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को आधारहीन बताते हुए खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी अपने चुनावी क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्य देख रहे हैं।

विज्ञापन
Is Congress MP Manish Tewari joining BJP, His office says speculations baseless
मनीष तिवारी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की तमाम अटकलें जारी हैं। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि पार्टी के सांसद मनीष तिवारी भी भगवा पार्टी के संपर्क में हैं और पंजाब की लुधियाना सीट से भाजपा के चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस सांसद के कार्यालय ने इन अटकलों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए खारिज किया है। 

विज्ञापन

मनीष तिवारी के कार्यालय ने क्या कहा
उनके कार्यालय ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें निराधार और बेबुनियाद हैं। मनीष तिवारी अपने चुनावी क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्य देख रहे हैं। कल रात वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर रुके थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि तिवारी भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद लुधियाना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ को लेकर जीतू पटवारी ने क्या कहा
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब ऐसी अटकलें हैं कि कमलनाथ अपने बेटे और अन्य सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने इन अफवाहों को निराधार बताते हुए खारिज किया और कहा कि वह सपने में भी कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की कल्पना नहीं कर सकते। 

विज्ञापन

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में कमलनाथ: सूत्र
कांग्रेस के करीबी सूत्रों ने एक समाचार चैनल को बताया कि कमलनाथ के भाजपा में जाने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व ने उनसे संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। 

कमलनाथ ने अटकलों पर क्या कहा
कमलनाथ के शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद अटकलों का नया दौर शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह पहले मीडिया को बताएंगे। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह पाला बदलने से इनकार कर रहे हैं, इस पर कमलनाथ ने कहा, इसमें इनकार की बात नहीं है। आप लोग उत्साहित हो रहे हैं। मैं उत्साहित नहीं हो रहा हूं। लेकिन अगर ऐसी कोई बात होगी, तो मैं आपको पहले बताऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed