फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Irom Sharmila has announced a political party

इरोम शर्मिला ने किया अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान

Tue, 18 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इंफाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, इंफाल Updated Tue, 18 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Irom Sharmila has announced a political party

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लागू सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ दुनिया में सबसे लंबी भूख हड़ताल का रिकार्ड बनाने वाली लौह महिला इरोम शर्मिला ने मंगलवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस जस्टिस एलायंस (प्रजा) के गठन का ऐलान किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रख दिया है। वैसे, बीते महीने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के समय ही उन्होंने राजनीति में उतरने और मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम ने अब पीपुल्स रिसर्जेंस जस्टिस एलायंस  के बैनर तले चुनाव लड़कर अगले साल मणिपुर के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहती हैं ताकि राज्य से विशेषाधिकार अधिनियम को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिला ने इससे पहले बीते महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उनसे राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को पराजित करने का फार्मूला पूछा था। उन्होंने राजनीति पर सलाह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की बात कही है।

ईंरेडों लीचोनबाम को शर्मिला की नई पार्टी का संयोजक बनाया गया है जबकि खुद शर्मिला इसकी सह-संयोजक बनीं हैं। नई पार्टी का एलान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम मणिपुर में एक नया राजनीतिक बदलाव लाना चाहते हैं।

उसके बाद सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम जैसे काले कानूनों से आम लोगों को परेशान नहीं किया जा सकेगा। नवंबर, 2000 से उक्त कानून के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठी शर्मिला ने बीते महीने अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी।

उस समय उन्होंने कहा था कि हड़ताल खत्म होने से उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। अब एक नई शुरुआत होगी। इरोम की भूख हड़ताल दुनिया में अपने किस्म की पहली और शायद सबसे ज्यादा समय तक चलने वाली हड़ताल थी। उनको नाक से जबरन तरल भोजन दिया जाता था।

इसके लिए राजधानी इंफाल के एक सरकारी अस्पताल में ही इरोम को नजरबंद किया गया था। वर्ष 2006 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन के लिए उनके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था। 


राज्य में फिलहाल ईबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इरोम ने नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की वजह से राज्य के राजनीतिक समीकरणों में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed