बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू को मिला पेरोल, IRCTC घोटाले में सीबीआई का झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए लालू ने मांगी थी पैरोल
बता दें कि लालू ने पांच दिन की पेरोल मांगी थी। लालू के वकील और उनके करीबी सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी थी। तेज प्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
लालू के करीबी विधायक भोला यादव ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष सोमवार को 10 मई से 14 मई तक पैरोल के लिए आवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने पिछले हफ्ते भी अस्थायी जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन दिया था। हालांकि वकीलों की हड़ताल की वजह से इस पर सुनवाई 11 मई तक के लिए स्थगित हो गई थी। यही वजह है कि इस बार लालू ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष इस बारे में अपना आवेदन दिया है।
20 हजार पन्नों का दस्तावेज दाखिल
बता दें कि इससे पहले आईआरसीटीसी में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 14 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। यह पूरा मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को देने से जुड़ा था। बता दें कि इस मामले में सीबीआई लगातार राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव से पूछताछ करती रही है।
सीबीआई को कोर्ट ने लगाई थी फटकार
इससे पहले IRCTC घोटाले पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई को जमकर फटकार लगाई थी। बता दें कि कोर्ट ने सीबीआई से पूछा था कि जब कागजात तैयार ही नहीं थे तब आपने चार्जशीट क्यों लगा दी। सीबीआई ने आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट को मामले से जुड़े कागजात जमा करने के लिए कुछ और समय की मांग की थी। सीबीआई ने कहा कि हमें अभी कुछ कागजातों पर संबंधित विभाग से मंजूरी लेना है। सीबीआई ने 9 मई तक का कोर्ट से समय मांगा था।
यह मामला आईआरसीटीसी द्वारा रांची और पुरी में चलाए जाने वाले दो होटलों की देखरेख का काम सुजाता होटल्स नाम की कंपनी को देने से जुड़ा है। विनय और विजय कोचर इस कंपनी के मालिक हैं। इसके बदले में कथित तौर पर लालू को पटना में बेनामी संपत्ति के रूप में तीन एकड़ जमीन मिली।
इस मामले में दायर एफआईआर में कहा गया था कि लालू ने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। इसके बदले में उन्हें एक बेनामी कंपनी डिलाइट मार्केटिंग की ओर से बेशकीमती जमीन मिली।
सुजाता होटल को ठेका मिलने के बाद 2010 और 2014 के बीच डिलाइट मार्केटिंग कंपनी का मालिकाना हक सरला गुप्ता से राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पास आ गया। हालांकि इस दौरान लालू रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके थे।
Former #Bihar CM Lalu Prasad Yadav granted parole of five days for son Tej Pratap Yadav's wedding; he is currently admitted in Rajendra Institute of Medical Sciences in Ranchi (File pic) pic.twitter.com/V3aicHrxWO
— ANI (@ANI) May 9, 2018
#CORRECTION Central Bureau of Investigation (CBI) submitted* documents of around 20,000 pages in Delhi's Patiala House court in connection with #IRCTC hotel scam case in which Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, Tejashwi Yadav and 11 others are accused (Original tweet will be deleted) pic.twitter.com/ysUOX2MYMg
— ANI (@ANI) May 9, 2018