फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC first Bharat Gaurav tourist train will run from June 21

आईआरसीटीसी: 21 जून से चलेगी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, नेपाल के जनकपुर भी जा सकेंगे श्रद्धालु

Wed, 04 May 2022 10:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 04 May 2022 10:41 PM IST
सार

यह ट्रेन स्वदेश दर्शन योजना के तहत चिह्नित रामायण परिपथ पर चलेगी। इसके मार्ग में भगवान राम के जीवन से जुड़े माने जाने वाले प्रमुख स्थान शामिल होंगे। इनमें नेपाल के जनकपुर में स्थित राम जानकी मंदिर भी शामिल है।
 

विज्ञापन
IRCTC first Bharat Gaurav tourist train will run from June 21
आईआरसीटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को चलाएगा। इसमें यात्रा करने वाले तीर्थयात्री नेपाल के जनकपुर भी जा सकेंगे।

विज्ञापन


यह ट्रेन स्वदेश दर्शन योजना के तहत चिह्नित रामायण परिपथ पर चलेगी। इसके मार्ग में भगवान राम के जीवन से जुड़े माने जाने वाले प्रमुख स्थान शामिल होंगे। इनमें नेपाल के जनकपुर में स्थित राम जानकी मंदिर भी शामिल है।
विज्ञापन


भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की एक यात्रा 18 दिन की होगी। इसका पहला ठहराव भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या में होगा। अयोध्या में पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। भगवान राम के छोटे भाई भरत के नंदीग्राम स्थित मंदिर भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के बक्सर में रुकेगी। इसके बाद ट्रेन सीता जी की जन्मस्थली के दर्शन के लिए सीतामढ़ी तक जाएगी और यात्री सड़क मार्ग से नेपाल के जनकपुर जाएंगे। यात्री जनकपुर के होटलों में रात्रि विश्राम करेंगे और वहां प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे।

सीतामढ़ी के बाद ट्रेन वाराणसी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नासिक, किष्किंधा (हंपी) और रामेश्वरम आदि स्थानों पर भी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed