{"_id":"69dde806be8d07873e0b15db","slug":"iran-consulate-mumbai-responds-trump-threats-with-dialogue-abhi-toh-sirf-trailer-hai-picture-abhi-baaki-hai-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Iran War: भारत के ईरानी दूतावास ने ट्रंप की धमकियों का फिल्मी अंदाज में दिया जवाब, कहा- पिक्चर अभी बाकी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US-Iran War: भारत के ईरानी दूतावास ने ट्रंप की धमकियों का फिल्मी अंदाज में दिया जवाब, कहा- पिक्चर अभी बाकी है
Tue, 14 Apr 2026 12:39 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:39 PM IST
सार
मुंबई में ईरान के वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब शाहरुख खान के डायलॉग से दिया है। दूतावास ने कहा कि ट्रंप का यह दावा गलत है कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी सिर्फ ट्रेलर दिखा है, असली ताकत दिखना बाकी है।
विज्ञापन
अमेरिका-ईरान झंडा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिल्मी अंदाज में करारा जवाब दिया है। दूतावास ने अभिनेता शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है' इस्तेमाल करते हुए ट्रंप को चेतावनी दी है। यह बयान ट्रंप के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान की नौसेना अब खत्म हो चुकी है।
दूतावास ने क्या कहा?
ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एस्स' पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि फारस की खाड़ी की लाल मधुमक्खियां यानी ईरान की तेज रफ्तार मिसाइल बोट अब तैयार हो रही हैं। दूतावास ने ट्रंप के दावों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह देखना मजेदार है कि ट्रंप ईरान की नौसेना को खत्म बता रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा कि इन छोटी नावों का झुंड कितनी तेजी से किसी को भी घेर सकता है। दूतावास ने साफ किया कि अभी जो कुछ भी दिखा है वह सिर्फ शुरुआत है, असली ताकत दिखना अभी बाकी है।
ट्रंप ने क्या कहा?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान उनके साथ समझौता करना चाहता है। एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें दूसरी तरफ से फोन आया है और वे डील करना चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान से बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपने दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की कोशिशों की तारीफ भी की।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका और इंडोनेशिया में रक्षा सहयोग साझेदारी शुरू, द्विपक्षीय सैन्य संबंध मजबूत करने की पहल
ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि समझौते के लिए कई बातों पर सहमति बनी है, लेकिन परमाणु हथियार न बनाने की शर्त सबसे अहम है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान इस बात पर राजी नहीं होता, तो कोई समझौता नहीं होगा।
अन्य वीडियो-

“Red bees of the #PersianGulf” yeah, the fast missile boats are warming up.
विज्ञापन विज्ञापन
Funny how #Trump kept claiming #Iran’s navy was “finished”… now they’re about to find out how a swarm can pin you down real quick.
Abhi toh sirf trailer hai, picture abhi baaki hai 😏.#HORMUZ pic.twitter.com/Wu0FV5iMIc — Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 13, 2026
ट्रंप ने क्या कहा?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान उनके साथ समझौता करना चाहता है। एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें दूसरी तरफ से फोन आया है और वे डील करना चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान से बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपने दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की कोशिशों की तारीफ भी की।
ये भी पढ़ें: US: अमेरिका और इंडोनेशिया में रक्षा सहयोग साझेदारी शुरू, द्विपक्षीय सैन्य संबंध मजबूत करने की पहल
ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि समझौते के लिए कई बातों पर सहमति बनी है, लेकिन परमाणु हथियार न बनाने की शर्त सबसे अहम है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान इस बात पर राजी नहीं होता, तो कोई समझौता नहीं होगा।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन