फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran can support india on balochistan issue

बलूचिस्तान पर भारत को मिल सकता है ईरान का साथ

Fri, 23 Sep 2016 05:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
Iran can support india on balochistan issue
- फोटो : getty

पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाने के प्रयास में भारत को जल्द एक और सफलता मिल सकती है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश की तरह ईरान भी बलूचिस्तान पर भारत के रुख का समर्थन करेगा। कूटनीतिक प्रयासों में जुटे शीर्ष अधिकारियों की मानें तो बलूचिस्तान पर ईरान को साधने में कामयाबी लगभग मिल गई है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के अनुसार उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने की भारतीय कोशिश तीन स्तर पर चल रही है। पहला प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक को अलग-थलग करना तो दूसरी सार्क देशों के बीच उसके चेहरे को बेनकाब करना है।
विज्ञापन


तीसरी रणनीति पाक पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ाने की है। इसके लिए सैन्य बलों की तादाद सीमा पर बढ़ाई जाएगी। पाक के साथ जंग की अभी सरकार की कोई मंशा नहीं है, मगर आने वाले समय में सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाकर भारतीय रणनीतिकार पाक पर दबाव बनाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का प्रयास पाक को कूटनीतिक तरीके से मात देने की है। सूत्र बताते हैं कि जिस कदर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने बलूचिस्तान के मुद्दे पर भारत के रुख की तारीफ की है। ठीक उसी तर्ज पर ईरान का कोई बड़ा नेता बलूचिस्तान पर भारत के रुख की सराहना करेगा। बांग्लादेश भी बलूचिस्तान पर भारत के रुख की सराहना कर चूका है। मुस्लिम देशों के भारत के पक्ष में खडे़ से होने से पाक की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मंच पर और कमजोर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed