फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran announces launch of new regulatory body to manage Strait of Hormuz

पश्चिम एशिया: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, होर्मुज की निगरानी के लिए स्थापित किया नया निकाय

Mon, 18 May 2026 06:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 May 2026 06:47 PM IST
सार

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक नया नियामक निकाय शुरू किया है। यह कदम दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग पर निगरानी और नियमों को सख्ती से लागू करने की दिशा में उठाया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Iran announces launch of new regulatory body to manage Strait of Hormuz
होर्मुज जलडमरूमध्य (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान ने सोमवार को एक नए नियामक निकाय (रेगुलेटरी बॉडी) शुरू करने की घोषणा की। इसका मकसद रणनीतिक रूप से अहम जलमार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' से जुड़ी गतिविधियों का प्रबंधन और निगरानी करना है।
विज्ञापन




पीजीएसए का नया एक्स खाता शुरू
ईरान के सर्वोच्च सुरक्षा निकाय 'सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को फिर से साझा करते हुए बताया कि फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (पीजीएसए) का आधिकारिक एक्स खाता अब शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


पीजीएसए को इसी महीने की शुरुआत में पेश किया गया था। इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई एक नई व्यवस्था बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्मुज से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करेगा पीजीएसए
इस घोषणा का मतलब है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी गतिविधियों और संचालन की निगरानी के लिए एक अलग और आधिकारिक संस्था स्थापित कर दी गई है। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से तेल और ऊर्जा की बड़ी आपूर्ति होती है।

समुद्री यातायात के लिए नई व्यवस्था 
इस महीने की शुरुआत में ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने बताया था कि तेहरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग से समुद्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक नई व्यवस्था को लागू किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब जो भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना चाहते हैं, उन्हें एक ईमेल के जरिये नए नियम और शर्तें भेजी जाएंगी। इसके लिए info@PGSA.ir नाम के ईमेल पते का इस्तेमाल किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात की जेट स्क्वाड्रन: समझौते के तहत हजारों सैनिक भी भेजे, ईरान युद्ध के बीच बड़ा कदम

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच तनाव के कारण व्यवधान
इस प्रणाली के तहत जहाजों को जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से पहले निर्देशों का पालन करना और ट्रांजिट परमिट लेना जरूरी होगा। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल गठबंधन के बीच तनाव के कारण पहले भी इसमें व्यवधान देखा गया है।

ईरान ने इस पहल को एक संप्रभु प्रशासनिक व्यवस्था बताया है और कहा है कि यह व्यवस्था अब पूरी तरह से लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed