फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS Sanjay Verma to be next Maharashtra DGP news updates in hindi

Sanjay Verma: आईपीएस संजय वर्मा महाराष्ट्र के नए डीजीपी बनाए गए, बीते दिन किया गया था रश्मि शुक्ला का तबादला

Tue, 05 Nov 2024 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2024 02:12 PM IST
सार

एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें। 
 

विज्ञापन
IPS Sanjay Verma to be next Maharashtra DGP news updates in hindi
IPS officer Sanjay Kumar Verma - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय कुमार वर्मा को रश्मि शुक्ला की जगह मंगलवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्ला को डीजीपी पद से हटा दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक (विधि एवं प्रौद्योगिकी) के तौर पर कार्यरत वर्मा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को शुक्ला को तत्काल प्रभाव से राज्य पुलिस प्रमुख के पद से हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


 कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं का फोन टैप करने में शुक्ला की कथित भूमिका का हवाला देते हुए उनके तबादले की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग से संपर्क किया था। वर्मा मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से प्रभार ग्रहण करेंगे, जिन्हें सोमवार को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वर्मा ने 2015 में कम्युनिस्ट नेता और तर्कवादी गोविंद पनसारे की हत्या की पड़ताल करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह शुक्ला का प्रभार कैडर के अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंप दें। मुख्य सचिव को डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजने का भी निर्देश दिया गया। अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इन नामों पर विचार किया और वर्मा के नाम को मंजूरी दी तथा राज्य सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र का डीजीपी नियुक्त किया।

20 नवंबर को चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें। 

राजनीतिक रूप से प्रेरित अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी
इससे पहले 29 अक्तूबर को राजीव कुमार ने महाराष्ट्र में राजनीतिक रूप से प्रेरित अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी और डीजीपी शुक्ला से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने किया फैसले का स्वागत
तबादले के आदेश पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हम चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार ने भी इस फैसले को सही करार दिया था।

नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि डीजीपी रश्मि शुक्ला को किसी अन्य पद पर नियुक्त न किया जाए, जिससे कानूनी ढांचे का पालन हो और संस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो।


इससे पहले झारखंड के भी डीजीपी बदले गए
महाराष्ट्र से पहले झारखंड में भी चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी को बदला गया था। जिसमें 19 अक्तूबर को झारखंड के भी डीजीपी अनुराग गुप्ता का तबादला किया गया था। वहीं चुनाव आयोग ने डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद उनकी रैंक के सबसे सीनियर अधिकारी को इसका प्रभार सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed