{"_id":"5773f64e4f1c1bc97379ca79","slug":"ioa-took-a-u-turn-on-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान पर आईओए ने लिया यू टर्न, बने रहेंगे सद्भावना दूत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सलमान पर आईओए ने लिया यू टर्न, बने रहेंगे सद्भावना दूत
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने सलमान खान को गुडविल एंबसडेर से हटाए जाने पर यू टर्न ले लिया है। कुछ दिन पूर्व सलमान को उनके विवादित बयान के लिए माफी मांगे जाने की नसीहत देने वाले आईओए ने बुधवार को साफ किया कि उनकी कार्यकारिणी ने अब तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें हटाए जाने पर कोई विचार भी नहीं किया जा रहा है। हालांकि यह अब तक तय नहीं है कि आईओए की ओर से आयोजित होने वाले विदाई समारोह में सलमान मौजूद रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन