INX मीडिया केस: कार्ति चिदंबरम को लाया गया मुंबई की जेल, इंद्राणी से होगा आमना-सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया समूह में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के मामले में पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें मुंबई के बायाकुला जेल लाया गया है। जहां कार्ति चिदंबरम का इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी से आमना सामना होगा। सीबीआई इनके सामने ही कार्ति से पूछताछ कर सकती है।
INX Media Case: #KartiChidambaram brought to Byculla jail in Mumbai by CBI, he will be brought face-to-face with Indrani Mukerjea and Peter Mukerjea, separately, say CBI Sources. pic.twitter.com/aq5gU6624D
— ANI (@ANI) 4 March 2018विज्ञापन
आपको बता दें कि कार्ति से 1 मार्च से पूछताछ हो रही है। सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भी पेश किया था। जहां सीबीआई ने कार्ति और उनके सीए भास्करन को जमानत दिए जाने का विरोध किया था। सीबीआई के निवेदन को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने कार्ति और भास्करन की कस्टडी बढ़ाने के आदेश दिए थे।
सीबीआई का कहना है कि मामले में हुए अवैध लेन-देन के पुख्ता सबूत हमारे पास हैं। अगर कार्ति को जमानत दी जाती है तो वह उन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं कार्ति की तरफ से दलील पेश कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस के दौरान सीबीआई को कुंभकर्ण करार दिया था।
मालूम हो कि कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि साल 2007 में जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे, उस वक्त आईएनएक्स मीडिया कंपनी ने विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से क्लीयरेंस लेकर 305 करोड़ रुपये विदेशी फंड प्राप्त किए थे। इसके एवज में कार्ति को रिश्वत मिली थी।