फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Investigation into shooting in Manhattan intensified, police said- attacker wanted to target the office of NFL

US: मैनहट्टन में गोलीबारी की जांच तेज, पुलिस बोली- नेशनल फुटबॉल लीग के दफ्तर को निशाना बनाना चाहता था हमलावर

Wed, 30 Jul 2025 12:34 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस वेगास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस वेगास Published by: बशु जैन Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

मैनहट्टन की एक इमारत में हुई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर की पहचान नेवादा रहने वाले शेन तामुरा के रूप में हुई थी। घटना के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। उसके पास से लास वेगास का गन लाइसेंस मिला था।

विज्ञापन
Investigation into shooting in Manhattan intensified, police said- attacker wanted to target the office of NFL
अमेरिकी पुलिस ने तेज की जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के मैनहट्टन के एक ऑफिस की बिल्डिंग में हुई फायरिंग की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया कि हमलावर शेन तामुरा इमारत में स्थित नेशनल फुटबॉल लीग के दफ्तर को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन वह गलत लिफ्ट से दूसरे कार्यालय में पहुंच गया। जांच में यह भी पता लगा है कि हमलावर लास वेगास के एक कैसीनो के निगरानी विभाग में काम करता था। 
विज्ञापन


मैनहट्टन की एक इमारत में हुई फायरिंग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल था। हमलावर की पहचान नेवादा रहने वाले शेन तामुरा के रूप में हुई थी। घटना के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। उसके पास से लास वेगास का गन लाइसेंस मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि  27 वर्षीय हमलावर शेन तमुरा रविवार को हॉर्सशू लास वेगास में अपनी नियमित शिफ्ट में काम पर नहीं आया था। अधिकारियों का कहना है कि इसके बजाय वह अपनी कार से देश भर में घूमता रहा और नेशनल फुटबॉल लीग के मुख्यालय वाली इमारत में गोलीबारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉर्सशू के मालिक सीजर्स एंटरटेनमेंट ने तमुरा की नौकरी की पुष्टि की है। राज्य लाइसेंसिंग रिकॉर्ड से पता चला है कि तमुरा के पास पहले निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में जारी लाइसेंस था। हालांकि इसकी अवधि दिसंबर में समाप्त हो गई थी। पुलिस को यह भी पता लगा कि हमलावर को हाल ही में एक अन्य कैसीनो में अनियमित व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी की  रिपोर्ट में कहा गया कि कैसीनो के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के पहचान पत्र मांगने पर वह भड़क गया और उसे वहां से जाने के लिए कहा गया और उसे एक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में अभियोजकों ने मामला खारिज कर दिया।

हमलावर ने नोट लिखा कि वह मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी से पीड़ित है
पुलिस ने बताया कि हमलावर तमुरा का मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है। उसने एक नोट छोड़ा है। इसमें दावा किया गया है कि उसे क्रॉनिक ट्रॉमैटिक एन्सेफैलोपैथी (सीटीई) है, जो मस्तिष्क रोग है और  बार-बार सिर पर चोट लगने से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने कुछ समय पहले ही नेशनल फुटबॉल लीग पर खेलों से जुड़ी मस्तिष्क की चोटों के खतरों को छिपाने का आरोप लगाया था। 

तमुरा के पूर्व कोच वाल्टर रॉबी ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि तमुरा को अपने खेल के दिनों में कभी सिर में चोट लगी हो। उन्होंने कहा कि उसे बस टखने में चोट लगी थी। हमलावर के पूर्व सहपाठियों और पड़ोसियों का कहना है कि वह अलग नहीं था। पड़ोसी वेंडी मालनक ने तमुरा और उसके परिवार के बारे में कहा कि वे बहुत साधारण थे। शायद जब भी मैं उनके घर गई तो वे कभी घर पर नहीं मिले। 


पुलिस ने जांच तेज की
लास वेगास पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वे एनवाईपीडी को उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं।  न्यूयॉर्क सिटी पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी के जासूसों के दो समूह पूछताछ करने और घर की तलाशी लेने के लिए लास वेगास जा रहे हैं। वे तमुरा के एक सहयोगी से भी पूछताछ कर रहे हैं। टिश ने बताया कि तमुरा ने हथियार को असेंबल किया था और पिछले महीने अपने गुप्त कैरी परमिट का इस्तेमाल करके एक और बंदूक, एक रिवॉल्वर खरीदी थी। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed