फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Invester Rakesh Jhunjhunwala lost 1400 crore

नोटबंदीः हफ्तेभर में इस आदमी ने गंवा दिए 1400 करोड़

Thu, 17 Nov 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
Invester Rakesh Jhunjhunwala lost 1400 crore
नोट बैन के बाद जहां देशभर में पैसों को लेकर हाहाकार मचा है वहीं कुछ लोगों के लिए यह खबर बड़ा झटका देने वाली साबित हुई है। मुंबई की दलाल स्ट्रीट के प्रमुख निवेशक राकेश झुनझुनवाला को पिछले 16 दिनों में कुल 1478 करोड़ का झटका लग चुका है। 
विज्ञापन


इसमें उनके हालिया टॉप पिकअॅप डीएलएफ में किए गए निवेश में हुआ घाटा शामिल नहीं है जिसके शेयर पिछले 15 दिनों में लगभग 30 फीसदी तक गिर गए हैं। उन्होंने जिन बड़ी कंपनियों में निवेश किया था उनमें से ज्यादातर के शेयर काफी तेजी से गिरे हैं।
विज्ञापन


ईकॉनामिक टाइम्स की खबर के अनुसार झुनझुनवाला को उनके कई निवेशों में बड़ा घाटा हुआ है। जिनमें टाटा ग्रुप के प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड टाइटन को हुआ घाटा भी शामिल है। जिसके शेयर पिछले कुछ समय में 15 फीसदी तक गिरे हैं। इसमें झुनझुनवाला को 397 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी को कुल 840 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा टाटा की दूसरी कंपनियों टाटा मोटर्स और रालिस के शेयरों में 3.07 और 1.16 फीसदी की गिरावट आई है जिसका खामियाजा झुनझुनवाला को भुगतना पड़ा है।

टाटा की कंपनियों में झुनझुनवाला ने किया है भारी निवेश

Invester Rakesh Jhunjhunwala lost 1400 crore

दलाल स्ट्रीट में बिग बुल के नाम से विख्यात राकेश झुनझुनवाला की पोर्टफोलियो कंपनी को केसिनो डेल्टा कार्प में भी भारी नुकसान हुआ है जिसके शेयर पिछले 15 दिनों में कुल 40 फीसदी तक गिर गए हैं। इस कंपनी में भी झुनझुनवाला का अच्छा खासा निवेश था। 

इसके अलावा झुनझुनवाला को बड़ा नुकसान रियल स्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी डीएलएफ में किए गए निवेश में भी हुआ। इसके अलावा हाउसिंग लोन देने वाली दीवान हाउसिंग फाइनेंस को भी पिछले 16 दिनों में बड़ा झटका लग चुका है जिसके शेयर 28 फीसदी तक गिर गए हैं। इस कंपनी में झुनझुनवाला के 3.2 फीसदी शेयर हैं। इन कंपनियों में किए गए निवेश में झुनझुनवाला को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। 

इसके अलावा रियल एस्टेट के अन्य खिलाड़ी दिल्‍ली बेस्ड डीबी अनंत राज, मुंबई बेस्ड डीबी रियलिटी और मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्‍शन को भी बाजार की उथल पुथल में भारी घाट उठाना पड़ा है। ये सभी कंपनियां झुनझुनवाला के पोर्ट फोलियो में हैं। 

जिनके शेयरों में भी पिछले 15 दिनों में 15 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 16 दिनों में कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के कारण झुनझुनवाला को उनके कुल निवेश में 14 सौ करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed