नोटबंदीः हफ्तेभर में इस आदमी ने गंवा दिए 1400 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें उनके हालिया टॉप पिकअॅप डीएलएफ में किए गए निवेश में हुआ घाटा शामिल नहीं है जिसके शेयर पिछले 15 दिनों में लगभग 30 फीसदी तक गिर गए हैं। उन्होंने जिन बड़ी कंपनियों में निवेश किया था उनमें से ज्यादातर के शेयर काफी तेजी से गिरे हैं।
ईकॉनामिक टाइम्स की खबर के अनुसार झुनझुनवाला को उनके कई निवेशों में बड़ा घाटा हुआ है। जिनमें टाटा ग्रुप के प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड टाइटन को हुआ घाटा भी शामिल है। जिसके शेयर पिछले कुछ समय में 15 फीसदी तक गिरे हैं। इसमें झुनझुनवाला को 397 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी को कुल 840 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा टाटा की दूसरी कंपनियों टाटा मोटर्स और रालिस के शेयरों में 3.07 और 1.16 फीसदी की गिरावट आई है जिसका खामियाजा झुनझुनवाला को भुगतना पड़ा है।
टाटा की कंपनियों में झुनझुनवाला ने किया है भारी निवेश
दलाल स्ट्रीट में बिग बुल के नाम से विख्यात राकेश झुनझुनवाला की पोर्टफोलियो कंपनी को केसिनो डेल्टा कार्प में भी भारी नुकसान हुआ है जिसके शेयर पिछले 15 दिनों में कुल 40 फीसदी तक गिर गए हैं। इस कंपनी में भी झुनझुनवाला का अच्छा खासा निवेश था।
इसके अलावा झुनझुनवाला को बड़ा नुकसान रियल स्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी डीएलएफ में किए गए निवेश में भी हुआ। इसके अलावा हाउसिंग लोन देने वाली दीवान हाउसिंग फाइनेंस को भी पिछले 16 दिनों में बड़ा झटका लग चुका है जिसके शेयर 28 फीसदी तक गिर गए हैं। इस कंपनी में झुनझुनवाला के 3.2 फीसदी शेयर हैं। इन कंपनियों में किए गए निवेश में झुनझुनवाला को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।
इसके अलावा रियल एस्टेट के अन्य खिलाड़ी दिल्ली बेस्ड डीबी अनंत राज, मुंबई बेस्ड डीबी रियलिटी और मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन को भी बाजार की उथल पुथल में भारी घाट उठाना पड़ा है। ये सभी कंपनियां झुनझुनवाला के पोर्ट फोलियो में हैं।
जिनके शेयरों में भी पिछले 15 दिनों में 15 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 16 दिनों में कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के कारण झुनझुनवाला को उनके कुल निवेश में 14 सौ करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है।