फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

InternationalYogaDay2019 LIVE: रांची में पीएम मोदी ने किया आसन, कहा- योग सबका है, सब योग के हैं

Fri, 21 Jun 2019 08:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 21 Jun 2019 08:28 AM IST
खास बातें

  • 11 दिसंबर 2014 को संयुत्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून का दिवस चुना गया 
  • क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है
  • 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा 
  • इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'क्लाइमेट एक्शन है'  

विज्ञापन
International Yoga Day 2019 Live Updates: P M Modi Yoga with 40 thousand people in Ranchi today
पीएम मोदी योग करते हुए - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:26 AM, 21-Jun-2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के साथ योग शुरू किया। प्रधानमंत्री ने यहां प्रभात तारा मैदान में उपस्थित लोगों से इस दौरान कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमें इसके प्रसार के लिये आगे आना चाहिए। मोदी ने कहा कि योग से शांति और सौहार्द्र जुड़े हैं और दुनिया भर में लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए। 

 
07:46 AM, 21-Jun-2019
दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
07:32 AM, 21-Jun-2019
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लोगों के साथ योग करते हुए।

 




 
07:29 AM, 21-Jun-2019
छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान योग करते हुए।
 



 
07:27 AM, 21-Jun-2019
शिमला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अन्य लोगों ने कल कुल्लू बस दुर्घटना में मारे गए लोगों को अंतिम सम्मान देने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

 



 
07:19 AM, 21-Jun-2019
मुंबई में पश्चिमी नौसेना डॉकयार्ड में आईएनएस विराट पर योग किया जा रहा है।

 







 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:07 AM, 21-Jun-2019
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 40 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोग योग कर रहे हैं। इस दौरान रांची में अचानक मौसम ने करवट बदली और रांची में तेज बारिश शुरू हो गई है।


 
06:47 AM, 21-Jun-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग को आदिवासी जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

 
06:32 AM, 21-Jun-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचे।

 
06:16 AM, 21-Jun-2019
नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में भारतीय दूतावास की ओर से विश्व योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed