फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Flights may start from 15 December DGCA worried about Omicron

DGCA: 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, ओमिक्रॉन के खतरे के चलते लिया गया फैसला

Wed, 01 Dec 2021 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 03:03 PM IST
सार

डीजीसीए ने कहा है कि वह अभी मंथन कर रहा है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं को वापस शुरू करने पर फैसला लेगा।

विज्ञापन
International Flights may start from 15 December DGCA worried about Omicron
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू करने के फैसले को टाल दिया गया है। दरअसल, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि वह इस बारे में अभी मंथन कर रहा है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं को वापस शुरू करने पर फैसला लेगा। डीजीसीए ने कहा कि वह कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के उभार को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। फिलहाल 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी। आगे की तारीख पर हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि कर्मिशियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को 15 दिसंबर से फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श किया गया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया था कि भारत से आने-जाने वाली वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती हैं। गृह मंत्रालय देशों को तीन सूची तैयार करेगा। इसी आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद ओमिक्रॉन ने हालात ही बदल दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग और इज़राइल को भी जाेखिम वाले देशों में जोड़ा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उन देशों की सूची में हांगकांग और इज़राइल को भी जोड़ दिया है, जहां से यात्रियों को आगमन के बाद परीक्षण सहित अतिरिक्त मापदंडों का पालन करना होगा। इनमें ब्रिटेन समेत यूरोपिय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉम्ब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल जैसे देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed