फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Day of Yoga PM Modi appeals make yoga a part of your daily routine

International Day of Yoga: पीएम मोदी ने की अपील, बोले- योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

Sun, 12 Jun 2022 07:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 07:09 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार के 75 मंत्री देश के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करेंगे। 

विज्ञापन
International Day of Yoga PM Modi appeals make yoga a part of your daily routine
57 Union ministers of duty on International Day of Yoga - फोटो : file photo

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग के अनेक लाभ हैं। कुछ ही दिनों बाद दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मेरा आग्रह है कि आप सभी योग दिवस का हिस्सा बनें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके एक नहीं, अनेक लाभ हैं। उन्होंने इसके साथ ही एक योग से संबंधित एक यू-ट्यूब लिंक भी साझा किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।
विज्ञापन


75 ऐतिहासिक स्थलों पर योगा करेंगे 75 मंत्री

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार के 75 मंत्री देश के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करेंगे। सूत्रों ने बताया, "देश भर में मनाए जा रहे 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 75 मंत्रियों को नामित किया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह योग दिवस पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह योग दिवस पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस.जयशंकर दिल्ली के लोटस टेंपल में योग करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर के जीरो माइल स्टोन में योगी करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के जंतर मंतर पर योग करेंगी।  

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा किले में योग करेंगे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पैलेस में योग करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ के रेजीडेंसी में योग करेंगी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के अयोध्या में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के खजुराहो में योग करेंगे। मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की राजधानी रांची में योग करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में योग करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के हम्पी में स्मारकों के समूह में योग करेंगे। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पुणे मेट्रो स्टेशन पर योग करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध फतेहपुर सीकरी किले में योग करेंगे और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के उद्गम अमरकंटक में योग करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के ग्वालियर किले में योग करेंगे और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में योग करेंगे। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार के प्रसिद्ध नालंदा महाविहार में योग करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात के केवड़िया में प्रसिद्ध सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिट में योग करेंगे। 


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सैम सैंड ड्यून्स में योग करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी तेलंगाना में आनंद सागर झील स्थल पर योग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed